Blog

19 September 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 19 September 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. भारत में किस अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर पहली बार डिजिटल स्मार्ट बाड़ (डिजिटल स्‍मार्ट फेंसिंग) लगाया जा रहा है?

a. भारत-चीन अंतर्राष्ट्रीय सीमा
b. भारत-बांग्‍लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा
c. भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा
d. भारत-पाकिस्‍तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा
Answer: d. भारत-पाकिस्‍तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 17 सितंबर को जम्‍मू में इस प्रोजेक्‍ट का उद्घाटन किया है।

फिलहाल इसको जम्मू क्षेत्र में पाकिस्तान से लगी सीमा पर 5-5 किलोमीटर के दो क्षेत्रों में पायलट परियोजना के तहत लगाया गया है।

तो कैसे काम करता है स्‍मार्ट फेंसिंग

– हाईटेक सर्विलांस सिस्टम की मदद से जमीन, पानी और हवा में एक अदृश्य इलेक्ट्रानिक बैरियर तैयार किया जा सकता है।

– स्मार्ट फेंस में सतर्कता, निगरानी, संचार और डाटा स्टोरेज के लिए कई उपकरण लगे होते हैं। इसमें थर्मल इमेजर, अंडरग्राउंड सेंसर, फाइबर ऑप्टिकल सेंसर, रडार और सोनार जैसे बेहद खास और हाईटेक उपकरण स्मार्ट फेंस में विभिन्न स्थानों पर लगाए जाते हैं। लेजर फेंस में अन्य उपकरण जोड़कर एक अदृश्य इलेक्ट्रानिक दीवार बनाई गई है।

डिजिटल स्मार्ट बाड़ से हमारी सीमाएं बिल्कुल सुरक्षित होंगी क्योंकि आतंकवादियों के लिए इसका अतिक्रमण करना और सीमा पार से घुसपैठ करना असंभव होगा।

इसकी मदद से हमारी सीमाएं सुरक्षित होंगी और जवानों द्वारा पैट्रोलिंग पर निर्भरता कम होगी। बीएसएफ इससे सीमा पर 24 घंटे निगरानी करने में सक्षम होगा चाहे मौसम आंधी-तूफान, कोहरा या बारिश का ही क्यों न हो।

—————————————–
2. सरकार ने हाल ही में किन बैंकों के विलय का नया फैसला किया है?

a. देना बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा
b. एचडीएफसी बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा
c. देना बैंक, पंजाब नेशनल बैंक बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा
d. देना बैंक, विजया बैंक और यूको बैंक
Answer: a. देना बैंक, विजया बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इससे बैंक और मजबूत होंगे तथा उनकी कर्ज देने की क्षमता बढ़ेगी।

क्‍यों किया जाएगा विलय – एनपीए की वजह से बैंकों की कर्ज देने की स्थिति कमजोर होने से कंपनियों का निवेश प्रभावित हो रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि कई बैंक नाजुक स्थिति में हैं और इसका कारण अत्यधिक कर्ज तथा फंसे कर्ज (एनपीए) में वृद्धि है।

फायदा –
1. विलय से बना नया बैंक देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक होगा।
2. आर्थिक पैमानों पर यह मजबूत प्रतिस्पर्धी बैंक होगा।
3. इसमें तीनों बैंकों के नेटवर्क्स एक हो जाएंगे, डिपॉजिट्स पर लागत कम होगी और सब्सिडियरीज में सामंजस्य होगा

सरकार का यह प्रस्‍ताव तीनों बैंकों के निदेशक मंडल के पास जाएगा। तब निदेशक मंडल विलय प्रस्ताव पर विचार करेंगे।

बैंक ऑफ बड़ौदा के 5,502 ब्रांच
विजया बैंक के 2,129 ब्रांच
देना बैंक के 1,858 ब्रांच हैं।

इनके विलय के बाद नए बैंक के 9,489 ब्रांच हो जाएंगे।

इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोगी बैंकों का एसबीआई में विलय किया जा चुका है।

– बैंक ऑफ बड़ौदा का मुख्‍यालय बड़ोदरा में है। इसके चेयरमैन रवि वेंकटेशन और सीईओ पीएस जयाकुमार हैं। भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नैशनल बैंक के बाद यह सार्वजनिक क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है।
– विजया बैंक का मुख्‍यालय बैंगलुरू में है। इसके एमडी और सीईओ आर ए शंकरा नारायण हैं।
– देना बैंक का मुख्‍यालय मुंबई में है और सीईओ अश्‍वनी कुमार हैं।

————————————–
3. देश की पहली डायल-एफआईआर योजना किस राज्‍य में शुरू होगी?

a. महाराष्‍ट्र
b. बिहार
c. उत्‍तर प्रदेश
d. कर्नाटक
Answer: c. उत्‍तर प्रदेश

आम आदमी पुलिस थाने जाए बगैर आए दिन होने वाले अपराधों की प्राथमिकी फोन पर ही दर्ज करा सकता है।

अभी जो कानून है उसमें जब तक आप पुलिस में मामला दर्ज (FIR) नहीं कराते तब तक आपकी जांच शुरू नहीं होती।

डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि यूपी पुलिस आपात नंबर 100 पर हर दिन करीब 20,000 शिकायतें मिल रही है।

यहां आने वाली शिकायतें कुछ खास श्रेणी की होती है जैसे कि वाहन चोरी। अब ऐसे अपराधों के लिए कोई भी आपात नंबर डायल कर सकता है और फोन पर एफआईआर दर्ज करा सकता है।

यह नियमित एफआईआर की तरह होगी और लोगों को मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने आने की जरुरत नहीं होगी।

गाजियाबाद में इस पर दो महीने के लिए आयोजित की गई पायलट परियोजना सफल रही।

कुछ दिनों में इसे यूपी में लागू किया जाएगा।

—————————————–
4. चांगवन, कोरिया गणराज्य में आयोजित 52वीं ISSF विश्‍व चैंपियनशिप में भारत का स्‍थान कौन सा रहा?

a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा
Answer: c. तीसरा

31 अगस्त से 15 सितंबर 2018 तक यह आयोजन हुआ है। भारत कुल 27 पदक (11 स्वर्ण, 9 रजत, 7 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
चीन ने 43 पदक (20 स्वर्ण, 15 रजत, 8 कांस्य) जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। कोरिया गणराज्य ने 36 पदक (11 स्वर्ण, 14 रजत, 11 कांस्य) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय स्वर्ण पदक विजेता:
क्रम संख्या इवेंट विजेता
1)  50 मीटर पिस्टल पुरुष – ओम प्रकाश मिथारवाल
2)  डबल ट्रैप पुरुष – अंकुर मित्तल
3)  10 मीटर एयर राइफल पुरुष जूनियर – हृदय हजारिका
4)  10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष जूनियर – सौरभ चौधरी
5)  25 मीटर स्टैण्डर्ड पिस्टल पुरुष जूनियर – विजयवीर सिद्धू
6)  25 मीटर पिस्टल पुरुष जूनियर – उधयवीर सिद्धू
7)  50 मीटर पिस्टल पुरुष जूनियर – अर्जुन सिंह चीमा
8)  25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल पुरुष जूनियर टीम – विजयवीर सिद्धू, राजकनवार सिंह सिद्धू, आदर्श सिंह
9)  25 मीटर पिस्टल पुरुष जूनियर टीम – उधयवीर सिद्धू, विजयवीर सिद्धू, राजकनवार सिंह सिद्धू
10)  50 मीटर पिस्टल पुरुष जूनियर टीम – अर्जुन सिंह चीमा, गौरव राणा, अनमोल अनमोल
11)  10 मीटर एयर राइफल महिला जूनियर टीम – एलेवेनिल वैलारिवैन, श्रेया अग्रवाल, मनीनी कौशिक

रजत पदक विजेता:
क्रम संख्या इवेंट विजेता
1)  25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल पुरुष – गुरप्रीत सिंह
2)  10 मीटर एयर राइफल महिला – अंजुम मुदगील
3)  10 मीटर एयर राइफल महिला जूनियर – एलेवेनिल वैलारिवैन
4)  ट्रैप महिला जूनियर – मनीषा कीर
5)  10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम – अभिषेक वर्मा, ओम प्रकाश मिथारवाल, शाहजर रिज़वी
6)  10 मीटर एयर राइफल महिला टीम – अंजुम मुदगील, अपूर्वी चंदेला, मेहुली घोष
7)  10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष जूनियर टीम – सौरभ चौधरी, अर्जुन सिंह चीमा, अनमोल अनमोल
8)  ट्रैप मेन जूनियर टीम – अली अमन इलाही, विवान कपूर, मानवदित्य सिंह राठौर
9)  स्कीट मेन जूनियर टीम – गुरनिहाल सिंह गारचा, आयुष रुद्रराजू, अनंत जीत सिंह नारुका

कांस्य पदक विजेता:
क्रम संख्या इवेंट विजेता
1)  10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष जूनियर – अर्जुन सिंह चीमा
2)  50 मीटर पिस्टल पुरुष जूनियर – गौरव राणा
3)  स्कीट मेन जूनियर – गुरनिहाल सिंह गारचा
4)  10 मीटर एयर राइफल महिला जूनियर – श्रेया अग्रवाल
5)  डबल ट्रैप पुरुष टीम – अंकुर मित्तल, असब मोहम्मद, शारदुल विहान
6)  10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम जूनियर टीम – श्रेया अग्रवाल, दिव्यांश सिंह पंवार
7)  10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम जूनियर टीम – अभिद्न्या अशोक पाटिल, सौरभ चौधरी

—————————————–
5. ‘प्रथम’ भारत पर्यटन मार्ट (आईटीएम 2018) का आयोजन कहां किया गया है?

a. पटिलाया
b. नई दिल्‍ली
c. मुंबई
d. लखनऊ
Answer: b. नई दिल्‍ली

यह 16-18 सितंबर तक आयोजित होगा। इसका उद्धाटन केन्‍द्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने किया।

भारत पर्यटन मार्ट का आयोजन पर्यटन मंत्रालय द्वारा भारतीय पर्यटन एवं आतिथ्य संघों के महासंघ (फेथ) की सहभागिता और राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की सरकारों के सहयोग से किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्रालय का टार्गेट है कि पांच वर्षों के भीतर 100 अरब अमेरिकी डॉलर की एफटीए (विदेशी पर्यटकों का आगमन) राशि आएगी।

—————————————–
6. श्रीलंका में किस एयरपोर्ट के निर्माण का काम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) करेगा?

a. कोलंबो एयरपोर्ट
b. पलाली एयरपोर्ट
c. जाफना एयरपोर्ट
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. पलाली एयरपोर्ट

पलाली श्री लंका के उत्तरी क्षेत्र में (जाफना) स्थित है, जो तमिल क्षेत्र है।

इसी को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ कांट्रैक्‍ट साइन किया है।

पलाली अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह संवेदनशील तमिल बहुल उत्तरी प्रांत में है, जो पारंपरिक तौर पर भारत के करीब रहा है। यहां विकास कार्यों के जरिए भारत श्री लंका के इस हिस्से में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है।

श्रीलंका की राजधानी – श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी

—————————————–
7. श्रम एवं रोजगार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार ने विश्वकर्मा जयंती पर कितने कामगारों को विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया?

a. 28
b. 38
c. 48
d. 58
Answer: a. 28

इसके अलावा 128 कामगारों को राष्ट्रीय संरक्षा पुरस्कार दिया गया? तो टोटल सम्‍मानित कामगार हुए 139.

यह क्‍वेश्‍चन इसलिए कि ग्रुप डी के एग्‍जाम में कल ही क्‍वेश्‍चन आया था कि राष्‍ट्रपति ने कितनी महिलाओं को वीरता पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया।

तो सम्‍मान के ऐसे क्‍वेश्‍चन आ सकते हैं। आप ध्‍यान रखना।

—————————————–
8. विश्‍व ओजोन दिवस कब मनाया गया?

a. 16 सितंबर
b. 11 सितंबर
c. 12 सितंबर
d. 13 सितंबर
Answer: a. 16 सितंबर

—————————————–
9. विश्व आर्थिक मंच (WEF) की ताजा रिपोर्ट ‘द फ्यूचर ऑफ जॉब्स 2018’ के अनुसार किस वर्ष तक 52 प्रतिशत नौकरियों का काम मशीनों (रोबोट) द्वारा होगा?

a. 2050
b. 2035
c. 2045
d. 2025
Answer: d. 2025

हालांकि रोबॉट रिवॉल्यूशन के आने से अगले 5 साल में 5.8 करोड़ नई नौकरियां भी पैदा होंगी

सर्वे में शामिल कंपनियों ने बताया कि अभी ऑफिस के कुल काम में से 71 पर्सेंट कार्य इंसान करते हैं, जबकि 29 पर्सेंट मशीनें।

साल 2022 तक इंसानों की काम करने की हिस्सेदारी के कम होकर 58 पर्सेंट और रोबॉट के काम करने की हिस्सेदारी के बढ़कर 42 पर्सेंट होने का अनुमान है।

साल 2025 तक कुल काम का 52 पर्सेंट मशीनों द्वारा किया जाना लगेगा।

हालांकि रोबॉट रिवॉल्यूशन के आने से अगले 5 साल में 5.8 करोड़ नई नौकरियां भी पैदा होंगी।

ऑटोमेशन के आने से जिन नौकरियों के खत्म होने की उम्मीद है, उनमें डेटा एंट्री क्लर्क, अकाउंटिंग क्लर्क और परोल क्लर्क जैसे वाइट कॉलर जॉब शामिल हैं।

—————————————–
10. किस खिलाड़ी ने हाल ही में डीडीसीए की कमेटी से इस्‍तीफा दे दिया है?

a. वीरेंद्र सहवाग
b. सौरभ गांगुली
c. महेंद्र सिंह धोनी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. वीरेंद्र सहवाग

—————————————–
11. किस राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य के सभी सिनेमाहॉल और मल्टीप्लेक्स में बंगाली फिल्में दिखाना अनिवार्य कर दिया है?

a. पश्चिम बंगाल सरकार
b. बिहार सरकार
c. पंजाब सरकार
d. झारखण्ड सरकार
Answer: a. पश्चिम बंगाल सरकार

—————————————–
12 भारतीय तट रक्षक (इंडियन कोस्‍ट गार्ड) ने हाल ही में तीसरा अंतरराष्‍ट्रीय तटीय सफाई दिवस कब मनाया?

a. 16 सितंबर
b. 11 सितंबर
c. 17 सितंबर
d. 15 सितंबर
Answer: d. 15 सितंबर

—————————————–
13. पॉल कॉलिंगवुड ने हाल ही में क्रिकेट से सन्‍यास की घोषणा की है, वह किस देश की टीम के खिलाड़ी हैं?

a. इंग्‍लैंड
b. न्‍यूजीलैंड
c. ऑस्‍ट्रेलिया
d. भारत
Answer: a. इंग्‍लैंड

—————————————–
14. विकेटकीपर जेम्‍स फोस्‍टर ने चालू सत्र के अंत में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने सन्‍यास की घोषणा की है, वह किस देश की टीम के खिलाड़ी हैं?

a. दक्षिण अफ्रीका
b. इंग्‍लैंड
c. वेस्‍ट इंडीज
d. फ्रांस
Answer: b. इंग्‍लैंड

—————————————–
15. इंफोसिस ने हाल ही में फिनलैंड की किस कंपनी का अधिग्रहण किया है?

a. फ्लुडो
b. क्लाउड
c. सॉफ्टवेयर यो
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. फ्लुडो

इंफोसिस ने 65 मिलियन यूरो (लगभग 545 करोड़ रुपये) के लिए सेल्सफोर्स के शीर्ष परामर्शदाता फिनिश कंपनी फ्लुडो का अधिग्रहण किया।

—————————————–
16. किस राज्‍य सरकार ने मानव तस्करी से निपटने की योजना ‘स्वयंग सिद्ध’ शुरू की है?

a. बिहार
b. राजस्‍थान
c. उत्‍तराखंड
d. पश्चिम बंगाल
Answer: d. पश्चिम बंगाल

स्वयंग सिद्ध का अर्थ आत्मनिर्भरता है। अभियान को पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा चलाया जाएगा। ।

इससे युवा लड़कों और लड़कियों को तस्करी और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

स्वयंंग सिद्ध समूहों के नाम से जाने जाने वाले स्कूलों और कॉलेजों में 12 से 21 वर्ष के आयु वर्ग के छात्रों का समूह बनाया जाएगा।

एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में राज्यों में तस्करी के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए है।

पश्चिम बंगाल:
मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी।
गवर्नर: केसरी नाथ त्रिपाठी।
राष्ट्रीय उद्यान: जलदपरा राष्ट्रीय उद्यान, सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान, गोरुमार राष्ट्रीय उद्यान।

—————————————–
17. स्वच्छ पेयजल के लिए किस राज्‍य ने ‘स्वच्छ धारा’ योजना शुरू की है?

a. तमिलनाडु
b. राजस्‍थान
c. आंध्र प्रदेश
d. गुजरात
Answer: c. आंध्र प्रदेश

योजना के मुताबिक:
-राज्य भर में पानी उपलब्ध कराने वाले टैंकर समय-समय पर साफ किए जाएंगे
-यह बैक्टीरिया को मारने के लिए पराबैंगनी विकिरण के उपयोग के साथ छह-स्तरित सफाई प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

आंध्र प्रदेश:
मुख्यमंत्री: एन चंद्रबाबू नायडू।
गवर्नर: ई.एस.एल.नरसिम्हा।
राजधानी: अमरावती।
राष्ट्रीय उद्यान: श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान, राजीव गाँधी राष्ट्रीय उद्यान, पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान।

—————————————–
18. किस राज्‍य ने ‘स्वच्छता ही सेवा -2018’ अभियान की पूर्व संध्या पर खुद को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया?

a. जम्‍मू कश्‍मीर
b. उड़ीसा
c. मध्‍य प्रदेश
d. बिहार
Answer: a. जम्‍मू कश्‍मीर

16 सितंबर, 2018 को, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के शुभारंभ पर राज्य को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया।

यह लक्ष्य से एक साल पहले हासिल किया गया है।

जम्मू और कश्मीर:
झील: मानसर झील, डल झील, अनचर झील, खुशाल झील।
जम्मू-कश्मीर में नेशनल पार्क:
दचिगम नेशनल पार्क, हेमिस नेशनल पार्क, किश्तवार नेशनल पार्क, सलीम अली नेशनल पार्क।

—————————————–
19. भारत के किस स्थान पर पहली बार कुत्तो को समर्पित पार्क (डॉग पार्क) खोला गया है?

a. चंडीगढ़
b. झाँसी
c. मुंबई
d. हैदराबाद
Answer: d. हैदराबाद

पार्क 1.3 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे 1.1 करोड़ रुपये की लागत से ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) द्वारा विकसित किया गया है।

इसमें निम्नलिखित सुविधाएं हैं:
कुत्ता प्रशिक्षण उपकरण,
उपकरण, स्पलैश पूल, फव्वारा, अभ्यास के लिए क्षेत्र
एम्फीथिएटर, लॉन, छोटे और बड़े कुत्तों के लिए अलग-अलग केनेल,
विकलांग व्यक्ति और उनके कुत्ते के लिए प्रावधान
एक समर्पित कुत्ता क्लिनिक।

तेलंगाना:
राजधानी: हैदराबाद।
मुख्यमंत्री: के.चंद्रशेखर राव।
गवर्नर: ई.एस.एल.नरसिम्हन।

—————————————–
20. जयपुर साहित्य उत्सव (जेएलएफ) का आयोजन 14 और 15 सितंबर 2018 को किस शहर में आयोजित किया गया?

a. जयपुर
b. दिल्‍ली
c. पेरिस
d. ह्यूस्टन
Answer: d. ह्यूस्टन

जयपुर साहित्य समारोह जो 2006 से आयोजित किया जा रहा है, हर साल जयपुर में आयोजित किया जाता है। यह पहली बार ह्यूस्टन में आयोजित किया गया है।

इसके बाद जेएलएफ न्यूयॉर्क में 19 सितंबर से 20 सितंबर तक और 21 सितंबर से 23 सितंबर तक कोलोराडो में बोल्डर में आयोजित किया जाएगा। यह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में भी आयोजित किया जाएगा।

जेएलएफ – संस्थापक और प्रबंध निदेशक – संजॉय रॉय

———————————————-

DsGuruJi Homepage Click Here