Blog

19 July 2018 करेंट अफेयर्स in Hindi Daily Current Affairs

1. हाल ही में किस राज्य में थर्मोकोल से बने बर्तनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है?
हिमाचल प्रदेश में थर्मोकोल से बने बर्तनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है| शोधकर्ताओं द्वारा यह पाया गया है कि थर्मोकोल निर्मित कप-प्लेट में कुछ भी खाना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है, इसलिए थर्मोकोल से बने बर्तनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है| हिमाचल प्रदेश भारत का पहला ऐसा राज्य है जहां प्लास्टिक पॉलीथीन बैन की गई थी|
2. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति भारत दौरे पर आये है?
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन भारत दौरे पर आये है| वह कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति तथा व्यापार एवं रक्षा सहयोग बढ़ाने के तौर तरीके जैसे अहम मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विचार-विमर्श करेंगे|
3. हाल ही हरियाणा की सेंट्रल यूनिवर्सिटी के चांसलर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
हरियाणा की सेंट्रल यूनिवर्सिटी के चांसलर के रूप में डॉ. पी.ए. चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया है| चतुर्वेदी राजस्थान से पहले व्यक्ति हैं जो केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बने हैं।
4. डेविड डेविस कौन है?
डेविड डेविस ब्रिटेन के ब्रेग्जिट मामलों के मंत्री है| हाल ही में इन्होनें अपने पद से इस्तीफा दे दिया है|
5. कवि कुमार आजाद कौन थे?
कवि कुमार आजाद हास्य कलाकार थे| यह कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है| इन्होनें ‘मेला और ‘फंटूश’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है|  हाल ही इनका निधन हो गया है|
6. हाल ही में भारत का पहला अन्तराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट कहाँ पर आयोजित किया गया है?
भारत का पहला अन्तराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट दिल्ली में आयोजित किया गया है| अन्तराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन करने का उद्देश्य तीन साल में विदेशी पर्यटकों की संख्या और राजस्व दोगुना करना है|
7. हाल ही में ‘डेटा फॉर न्यू इंडिया’ विषय अन्तर्राष्ट्रीय गोल मेज सम्मेलन कहाँ पर आयोजित किया गया है?
‘डेटा फॉर न्यू इंडिया’ विषय अन्तर्राष्ट्रीय गोल मेज सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया गया है| यह सम्मेलन कनाडा, ब्रिटेन एवं ऑस्ट्रेलिया जैसे उन्नत देश में विद्यमान सर्वश्रेष्ठ प्रचलनों से प्रेरणा लेते हुए भारत में सांख्यिकी प्रणाली में सुधार लाने के लिए नवोन्मेषी विचारों की पहचान करना है|
8. आरोन फिंच का संबंध किस खेल से है?
आरोन फिंच का संबंध क्रिकेट से है| आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज है| फिंच टी-20 रैंकिंग में 900 अंक हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के फखर जमन और तीसरे स्थान पर भारत के लोकेश राहुल हैं।
9. हाल ही में सेन फर्मिन फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
सेन फर्मिन फेस्टिवल स्पेन में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में सांड पानी में कूदते है और वहां स्विमिंग कर रहे लोग खुद को सांड से बचाते है|
10. हिटलर की नाजी सेना ने ब्रिटिश नेवी की कमर तोड़ने के लिए हमला कब किया था?
हिटलर की नाजी सेना ने ब्रिटिश नेवी की कमर तोड़ने के लिए हमला 10 जुलाई 1940 में किया था| हिटलर का मानना था कि ब्रिटिश नेवी को कमजोर करना है तो उसे उसके आसमान में मात देनी होगी। इसी नीति के तहत जर्मन वायुसेना लुफ्त्वाफ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन पर चढ़ाई कर दी थी। ब्रिटिश पीएम विंस्टन चर्चिल ने तीन हफ्ते पहले इस युद्ध को ‘ब्रिटेन की लड़ाई’ का नाम दिया था|

DsGuruJi Homepage Click Here