Blog

18 September 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 18 September 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. आयुष्‍मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के लाभार्थियों की मदद के लिए कौन सी वेबसाइट को लांच किया गया है?

a. mera.pmjay.gov.in
b. pmjay.gov.in
c. aayushman.bharat.gov.in
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. mera.pmjay.gov.in

हेल्पलाइन (14555)

इसे 16 सितंबर को लांच किया गया है। वेबसाइट पर जाकर या हेल्‍प लाइन पर कॉल करके कोई भी व्‍यक्ति पता लगा सकता है कि योजना का लाभ उसे मिलेगा या नहीं।

—————————————-
2. भारत और सर्बिया के डाक विभाग ने हाल ही में संयुक्‍त रूप से किन्‍हें समर्पित डाक टिकट प्रकाशित किया है?

a. स्वामी विवेकानंद और निकोला टेस्ला
b. अटल बिहारी वाजपेई और निकोला टेस्‍ला
c. राजेंद्र प्रसाद और निकोला टेस्‍ला
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. स्वामी विवेकानंद और निकोला टेस्ला

16 सितंबर को बेलग्रेड (सर्बिया) में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और सर्बिया के प्रेजिडेंट अलेक्जेंडर वुसिस ने आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद और महान वैज्ञानिक निकोला टेस्ला को समर्पित स्टाम्प लांच किया।

बता दें कि भारत और सर्बिया के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने 70 साल पूरे हुए हैं।

—————————————-
3. भारत के किस व्यक्ति ने 15 सितंबर, 2018 को सर्बिया की संसद को संबोधित किया?

a. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
b. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
c. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
d. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

Answer: b. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

—————————————-
4. भारत का पहला पानी वाला रोबोटिक ड्रोन का नाम बताएं जिसे रिसर्च के लिए डीआरडीओ के नौसेना भौतिक और महासागरीय प्रयोगशाला (एनपीओएल) को सौंपा गया है?

a. आईरोव
b. सी ड्रोन
c. आई ड्रोन
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. आईरोव

रक्षा उद्देश्यों में अनुसंधान और विकास गतिविधियों के लिए एनपीओएल द्वारा इसका उपयोग किया जाएगा।

यह पहला वाणिज्यिक दूरस्थ रूप से संचालित वाहन (आरओवी) / ड्रोन है और इसे केरल स्टार्ट अप मिशन (केएसयूएम) द्वारा समर्थित किया गया था।

—————————————-
5. भारतीय तट रक्षक ने 15 सितंबर को एक स्वदेशी गश्ती जहाज को बेड़े में किया शामिल किया है, इसका नाम बताएं?

a. विजया
b. रूपा
c. तटरक्षक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. विजया

इसे लार्सन एंड टुब्रो द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित किया गया है। कमांडेंट हरिंदर जीत सिंह जहाज का नेतृत्व करेंगे, जिसमें 12 अधिकारी और 91 पुरुष सवार होंगे।

भारतीय तट रक्षक:
निदेशक: जनरल राजेंद्र सिंह

—————————————-
6. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने 16 सितंबर को में किस रॉकेट से दो ब्रिटिश सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे, जो पूरी तरह से पहली व्‍यावसायिक उड़ान थी?

a. पीएसएलवी-C45
b. पीएसएलवी-C42
c. पीएसएलवी-C41
d. पीएसएलवी-C40

Answer: b. पीएसएलवी-C42

पीएसएलवी सी-42 पहली ऐसी उड़ान रही, जो पूरी तरह से व्यावसायिक रूप से भेजी गई। पिछले पांच महीने के बाद इसरो ने यह पहला सैटलाइट लॉन्च किया है।

इसरो ने 16 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से अपने सैटलाइट कैरियर पोलर सैटलाइट लॉन्च वीइकल (पीएसएलवी) सी42 के साथ दो ब्रिटिश सैटलाइट भेजे।

ये दोनों सैटलाइट पृथ्वी की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इनके नाम NovaSAR और S1-4 हैं।

यह PSLV की 44वीं उड़ान थी।

—————————————-
7. किस अंतरिक्ष एजेंसी ने अत्याधुनिक अंतरिक्ष लेजर उपग्रह ‘आईससैट-2’को लांच किया है? यह सेटेलाइट हिम चादर का पता लगाने तथा समुद्री जल स्तर में वृद्धि का पता लगाएगा?

a. इसरो
b. नासा
c. यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी
d. इनमे से कोई नहीं

Answer: b. नासा

सेटेलाइट ‘आईससैट-2’ का पूरा नाम – ICESat-2: Ice, Cloud and land Elevation Satellite-2.

इससे पूर्व वर्ष 2003 में आईससैट प्रक्षेपित किया गया था और यह मिशन वर्ष 2009 में समाप्त घोषित कर दिया गया था।

आईससैट-2 उपग्रह एक सेकेंड में 10,000 लेजर छोड़ेगा जिससे हिम चादरों की ऊंचाई का पता चल सकेगा।

—————————————-
8. सुप्रीम कोर्ट ने इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण को फर्जी जासूसी मामले में फंसाने के पहलुओं की जांच के लिए किसकी अध्‍यक्षता में कमेटी बनाई है?

a. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डी.के.जैन
b. न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा
c. न्यायमूर्ति एसवाई चंद्रचूड़
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डी.के.जैन

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा है कि वैज्ञानिक नंबी नारायण को 1994 के जासूसी मामले में अनावश्यक रूप से हिरासत में लिया गया तथा उन्हें मानसिक प्रताड़ना दी गई।

माना जाता है कि अमेरिकी खूफिया एजेंसी सीआईए ने साजिश रची थी। क्‍योंकि उस समय वैज्ञानिक नंबी नारायण भारत में स्‍वदेशी क्रायोजेनिक इंजन निर्माण के करीब पहुंच गए थे। अमेरिका ऐसा नहीं होने देना चाहता था।

इस गिरफ़्तारी ने भारत में स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजनों के निर्माण को दशकों पीछे खिसका दिया. इसकी वजह से अंतरिक्ष में हमारा कदम दशकों तक धीमा रहा।

सुप्रीम कोर्ट ने मुआवज़े के तौर पर 50 लाख रुपए देने की बात कही है.

—————————————-
9. फिलीपींस और हॉन्ग कॉन्ग में तबाही मचाने के बाद तूफान मांगखूट (मैंगकूट) किस देश में पहुंच गया है?

a. फ्रांस
b. ईरान
c. चीन
d. जापान

Answer: c. चीन

इस तूफान ने चीन के दक्षिणी ग्वांगडॉन्ग प्रांत में दस्तक दे दी है। जो कि 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है।

24.5 लाख लोगों को इलाके से सुरक्षित निकाल दिया गया है जबकि 48,000 से अधिक मछुआरों की नाव को बंदरगाह से बुला लिया गया है। 29,000 से अधिक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम रोक दिया गया है और 632 टूरिस्ट स्पॉट को बंद कर दिया गया है।

इस तूफान से फिलीपींस में अब तक 62 लोगों की मौत हो गई है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने इस तूफ़ान को मौजूदा साल में अब तक का सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफ़ान माना है.

—————————————-
10. किस राज्‍य में हाल ही में पहली शेर सफारी (लायन सफारी) का उद्घाटन हुआ है? यहां पर आम लोग शेरों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकेंगे।

a. बिहार
b. यूपी
c. राजस्‍थान
d. पंजाब

Answer: c. राजस्‍थान

13 सितंबर 2018 को, राजस्थान के वन मंत्री गजेंद्र सिंह खिम्सर ने नहरगढ़ जैविक पार्क में राजस्थान की पहली शेर सफारी का उद्घाटन किया।

पार्क में 38 हेक्टेयर क्षेत्र में शेर सफारी विकसित की गई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शेर सफारी के लिए 4 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे का विकास किया है।

यहां पर तीन उप-वयस्‍क एशियाई शेरों को रखा गया है।

पार्क अरावली तलहटी में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।

राजस्थान में कुछ राष्ट्रीय उद्यान: (नेशनल पार्क)
– दररा राष्ट्रीय उद्यान
– मरुभूमि राष्ट्रीय उद्यान
– रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

—————————————-
11. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत सड़कों के निर्माण के तहत वर्ष 2017-18 में कौन सा राज्‍य सर्वश्रेष्‍ठ स्‍थान पर रहा?

a. उत्‍तराखंड
b. पंजाब
c. हरियाणा
d. तमिलनाडु

Answer: a. उत्‍तराखंड

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उत्तराखंड ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी (यूआरआरडीए) के मुख्य इंजिनियर को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत देश में राज्यों के बीच उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सम्मानित किया।

यह पुरस्कार 2017-2018 के दौरान पीएमजीएसवाई के तहत अधिकतम सड़कों के निर्माण के लिए था।

वर्ष 2017-18 के लिए 1,500 किमी सेट के लक्ष्य के मुकाबले अधिकतम 1,839 किलोमीटर की सड़कों का निर्माण किया।

उत्तराखंड:
मुख्यमंत्री: त्रिवेन्द्र सिंह रावत
गवर्नर: श्रीमती बेबी रानी मौर्य

—————————————-
12. राजस्थान साहित्य अकादमी ने मीरा पुरस्‍कार के लिए किस कवि और लेखक को चुना है?

a. सवाई सिंह शेखावत
b. चरण सिंह शेखावत
c. उम्‍मेद सिंह रावत
d. रविंद्र तिवारी हंसमुख

Answer: a. सवाई सिंह शेखावत

मीरा पुरस्कार अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार है। हिंदी साहित्य में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

अगले महीने अक्टूबर में उन्‍हें यह सम्‍मान दिया जाएगा।

—————————————-
13. मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (Man Portable Anti-Tank Guided Missile: MPATGM) ने किस जगह पर 15 व 16 सितंबर, 2018 को दूसरी बार सफल परीक्षण उड़ान भरी?

a. पुणे रेंज
b. बंगलुरू रेंज
c. अहमदनगर रेंज
d. आगरा रेंज

Answer: c. अहमदनगर रेंज, महाराष्‍ट्र 

भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किए गए मैन पोर्टेबल ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का रविवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर रेंज पर सफल परीक्षण किया गया।

कंधे पर रखकर चलाए जा सकने वाले इस मिसाइल की रेंज क्षमता 4 किलोमीटर तक हो सकती है। कहा जा रहा है कि यह मिसाइल भारत की ‘नाग’ मिसाइल सीरीज का हिस्सा है। आसानी से ले जा सकने वाले इस मिसाइल से टैंक को ध्वस्त किया जा सकता है।

————————————–
14. इस्पात मंत्रालय ने पहली बार माध्यमिक इस्पात क्षेत्र के पुरस्कारों को ______ मिनी स्टील कंपनियों को नई दिल्ली में प्रदान किया?

a. 56
b. 14
c. 45
d. 26

Answer: d. 26

इस्पात मंत्रालय ने पहली बार माध्यमिक इस्पात क्षेत्र के पुरस्कारों को 26 मिनी स्टील कंपनियों को नई दिल्ली में प्रदान किया। मिनी स्टील कंपनियों को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बिरेंदर सिंह ने प्रस्तुत किए। 12 कंपनियों को गोल्ड सर्टिफिकेट दिए गए थे और 14 से 17 को 2016-17 के दौरान उनके प्रदर्शन के लिए सिल्वर सर्टिफिकेट दिए गए थे।

—————————————-
15. किस राज्‍य ने बेरोजगारी से निपटने के लिए युवा नेस्‍टम योजना शुरू की है?

a. उत्‍तराखंड
b. पंजाब
c. हरियाणा
d. आंध्र प्रदेश

Answer: d. आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश सरकार ने अक्टूबर 2018 से राज्य के युवाओं के लिए युवा नेस्टम योजना के हिस्से के रूप में बेरोजगारी भत्ता की शुरुआत की घोषणा की।

इस उद्देश्य के लिए, मुख्यमंत्री ने yuvanestham.ap.gov.in वेबसाइट लॉन्च की। जहां उम्मीदवार पंजीकरण कर सकते हैं।

यह 25 वर्ष से 35 वर्ष के आयु वर्ग के बीच बेरोजगार युवाओं के लिए है।

यह उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भत्ता देगी और कौशल प्रशिक्षण भी मुफ्त में प्रदान करेगी।

आंध्र प्रदेश:
मुख्यमंत्री: एन चंद्रबाबू नायडू
गवर्नर: ई.एस.एल.नरसिम्हान

—————————————-
16. किस देश के एथलीट इलियड किपचोगे ने 16 सितंबर, 2018 को 2 घंटे, 1 मिनट व 39 सेकेंड में मैराथन का नया रिकॉर्ड बनाया?

a. जमैका
b. केन्या
c. नाइजीरिया
d. सूडान

Answer: b. केन्या

—————————————-
17. मौताज मोउसा अब्दाल्ला किस देश के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए हैं?

a. इथियोपिया
b. केन्या
c. सूडान
d. कतर

Answer: c. सूडान

—————————————-
18. निम्नलिखित में से किस वर्ष तक एड्स से उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है?

a. 2025
b. 2028
c. 2030
d. 2032

Answer: c. 2030

हाल ही में नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (नाको) ने देश में एचआईवी के मामले की रिपोर्ट भी जारी की थी। जिसके बारे में मैंने पिछले वीडियो में बताया था।

—————————————-
19. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर, 2018 को किस राज्य के प्रथम नागरिक हवाई अड्डा ‘पाकयोंग’ का उद्घाटन करेंगे?

a. सिक्किम
b. मिजोरम
c. नगालैंड
d. मणिपुर

Answer: a. सिक्किम

—————————————-
20. पंजाब सरकार ने राज्य के भीतर ई-वे बिल की छूट सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर _____ रुपये कर दी है?

a. 1 लाख रुपये
b. 75,000 रुपये
c. 90,000 रुपये
d. 2 लाख रुपये

Answer: a. 1 लाख रुपये

पंजाब सरकार ने राज्य के भीतर ई-वे बिल की छूट सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख कर दी है। निर्णय महाराष्ट्र सरकार के पैटर्न पर लिया गया था जिसने ई-वे बिल सीमा भी बढाई थी।

———————————————-

DsGuruJi Homepage Click Here