Blog

17 August 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 17 August 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का निधन कब हुआ?

a. 16 अगस्‍त 2018
b. 15 अगस्‍त 2018
c. 14 अगस्‍त 2018
d. 13 अगस्‍त 2018

Answer: a. 16 अगस्‍त 2018

  • – वह 93 वर्ष के थे।
  • – उनका जन्‍म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था।
  • – उन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर के बाद पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया. उन्होंने राष्ट्र धर्म, पांचजन्य और वीर अर्जुन का संपादन किया.
  • – 1951 में वो भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे.
  • – 1957 में जनसंघ ने उन्हें तीन लोकसभा सीटों लखनऊ, मथुरा और बलरामपुर से चुनाव लड़ाया. लखनऊ में वो चुनाव हार गए, मथुरा में उनकी ज़मानत ज़ब्त हो गई, लेकिन बलरामपुर से चुनाव जीतकर वो दूसरी लोकसभा में पहुंचे.
  • 1977 में मोरारजी देसाई की जनता पार्टी सरकार में उन्हें विदेश मंत्री बनाया गया. इस दौरान संयुक्त राष्ट्र अधिवेशन में उन्होंने हिंदी में भाषण दिया और वो इसे अपने जीवन का सबसे सुखद क्षण बताते थे.
  • 1979 में जनता सरकार के गिरने के बाद 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया. वाजपेयी इसके संस्थापक सदस्य थे और पहले अध्यक्ष भी.
  • अटल बिहारी वाजपेयी 10 बार लोकसभा के लिए चुने गए।
  • वे दो बार वर्ष 1962 और वर्ष 1986 में राज्यसभा के सांसद भी रहें.
  • उन्हें वर्ष 1994 में श्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.
  • तीन बार बने प्रधानमंत्री
  • 16 मई 1996 को वो पहली बार प्रधानमंत्री बने. लेकिन लोकसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाने की वजह से 31 मई 1996 को उन्हें इस्तीफ़ा देना पड़ा. इसके बाद 1998 तक वो लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे.
  • 1998 के आम चुनावों में सहयोगी पार्टियों के साथ उन्होंने लोकसभा में अपने गठबंधन का बहुमत सिद्ध किया और इस तरह एक बार फिर प्रधानमंत्री बने.
  • पोखरण में 11 मई और 13 मई 1998 को पांच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट कर अटल बिहारी वाजपेयी ने सभी को चौंका दिया था. यह भारत का दूसरा परमाणु परीक्षण था.
  • लेकिन यह सरकार भी केवल 13 महीनों तक ही चल सकी. एआईएडीएमके द्वारा गठबंधन से समर्थन वापस ले लेने के बाद उनकी सरकार गिर गई और एक बार फिर आम चुनाव हुए.
  • 1999 में एनडीए गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ और फिर से वह प्रधानमंत्री बने।
  • 2009 में सत्ता की राजनीति से संन्यास लेते वक्त वो लखनऊ से सांसद थे.

——————————–
2. पहला गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री कौन थे, जिसने अपना कार्यकाल पूरा किया?

a. इंद्र कुमार गुजराल
b. अटल बिहारी वाजपेई
c. नरेंद्र मोदी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. अटल बिहारी वाजपेई

  • वर्ष 1999 में वाजपेयी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और कार्यकाल पूरा किया. ऐसा करने वाले वह पहले गैरकांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं.

———————————
3. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान भारत रत्‍न से किस वर्ष नवाजा गया?

a. वर्ष 2014
b. वर्ष 2015
c. वर्ष 2016
d. वर्ष 2017

Answer: a. वर्ष 2014

——————————–
4. किस पूर्व प्रधानमंत्री के जन्‍मदिन पर 25 दिसंबर को गुड गवर्नेंस डे मनाया जाता है?

a. एचडी देवेगौड़ा
b. इंदिरा गांधी
c. जवाहर लाल नेहरु
d. अटल बिहारी वाजपेई

Answer: d. अटल बिहारी वाजपेई

– नरेंद्र मोदी सरकार उनके जन्मदिन 25 दिसंबर को ‘गुड गवर्नेंस डे’ के तौर पर मनाती है.

——————————–
5. आगामी एशियाई खेलों से किस भारतीय दिग्‍गज टेनिस स्‍टार ने अपना नाम वापस ले लिया?

a. लिएंडर पेस
b. रोहन बोपन्ना
c. दिविज शरन
d. रामकुमार रामनाथन

Answer: a. लिएंडर पेस

  • भारत के दिगग्ज टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने 16 अगस्‍त को आगामी एशियाई खेलों से अपना नाम वापस ले लिया।
  • शनिवार से शुरू हो रहे एशियंस गेम्स में पेस को पुरुष डबल्स के लिए चुना गया था, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया था कि पेस किस खिलाड़ी के साथ अपनी जोड़ी बनाएंगे।
  • 18 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके 45 वर्षीय पेस ने इसी से नाराज होकर अपना नाम वापस ले लिया।
  • पेस ने आज अपना नाम वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा, ‘बड़े दुखी मन से यह कह रहा हूं कि मैं इंडोनेशिया में खेले जाने वाले आगामी एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं लूंगा।’
  • ‘यह बेहद निराशजनक है कि कई सप्ताह पहले से ही मेरे द्वारा कई बार आग्रह करने के बावजूद हम डबल्स के लिए विशेषज्ञ खिलाड़ी को डबल्स में दूसरी जोड़ी के लिए शामिल नहीं कर पाए।’
  • एशियाई खेलों में पेस के नाम 5 गोल्ड समेत 8 पदक हैं।

——————————–
6. BCCI ने नवंबर में होने वाली आईसीसी विश्व टी 20 तक महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच किसे नियुक्‍त किया है?

a. रमेश पवार
b. अनुभव सिन्‍हा
c. सुनील गवास्‍कर
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. रमेश पवार

  • 14 अगस्त, 2018 को बीसीसीआई ने यह चुनाव किया है।
  • 40 वर्षीय भारत के पूर्व स्पिनर रमेश पवार
  • तुषार अरोथ के इस्तीफे के बाद जुलाई में उन्हें टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया था।
  • पूर्णिमा राउ और तुषार अरोथ के बाद वह महिला टीम के तीसरे कोच हैं।
  • पवार ने 2004 से 2007 तक 31 एक दिवसीय और दो टेस्ट खेले हैं, 50 ओवर के प्रारूप में 54 रनों के साथ 34 विकेट लिए हैं।

——————————–
7. लंदन पुलिस ने 15 अगस्‍त 2018 को भारत को बुद्ध प्रतिमा लौटाई है, यह नालंदा के संग्रहालय से कब चोरी हो गई थी?

a. वर्ष 1961
b. वर्ष 1991
c. वर्ष 2008
d. वर्ष 2014

Answer: a. वर्ष 1961

  • बिहार के नालंदा स्थित एक संग्रहालय से करीब 60 साल पहले चुराई गई गौतम बुद्ध की 12वीं सदी की कांस्य प्रतिमा ब्रिटेन ने भारत को लौटा दी है। स्कॉटलैंड यार्ड ने बुधवार को इंडिया हाऊस में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में यह प्रतिमा ब्रिटेन में भारत के राजदूत वाईके सिन्हा को सौंपी।
  • चांदी की कलमकारी वाली यह कांस्य मूर्ति 1961 में नालंदा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान के एक संग्रहालय से चुराई गई 14 मूर्तियों में एक है।
  • लंदन में नीलामी के लिए सामने लाए जाने से पहले यह बरसों तक विभिन्न हाथों से गुजरी।

——————————–
8. पाकिस्‍तान नेशनल असेंबली का नया अध्‍यक्ष (स्पीकर) कौन चुना गया है?

a. असद कैसर
b. सैयद खुर्शीद शाह
c. इमरान खान
d. इनमे से कोई नहीं

Answer: a. असद कैसर

  • 15 अगस्‍त को इमरान खान के सहयोगी असद कैसर को नेशनल असेंबली का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। उन्हें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और सहयोगी दलों ने अपना उम्मीदवार बनाया था।

——————————–
9. एशियाई खेलों (1978) के स्वर्ण पदक विजेता हकम सिंह का निधन कब हुआ?

a. 14 अगस्त 2018
b. 15 अगस्त 2018
c. 14 अगस्त 2017
d. 14 अगस्त 2016

Answer: a. 14 अगस्त 2018

  • पंजाब के संगरूर में जिगर और गुर्दे की बीमारियों के कारण मृत्यु हो गई।
  • हकम सिंह 64 वर्ष के थे। उन्होंने बैंकाक में 1978 एशियाड में 20 किमी रेस वॉक इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था।
  • उन्होंने 1979 में टोक्यो में आयोजित एशियाई ट्रैक और फील्ड मीटिंग में भी स्वर्ण जीता। उन्होंने 6 सिख रेजिमेंट में हवलदार के रूप में भी काम किया था।
  • उन्हें 2008 में ध्यान चंद पुरस्कार मिला।

——————————–
10. गांधीनगर में 18 से 22 जनवरी तक होने वाली वाइब्रेंट गुजरात ग्‍लोबल समिट 2019 का यह कौन सा संस्‍करण होगा?

a. 29वां
b. 9वां
c. 5वां
d. 15वां

Answer: b. 9वां

——————————–
11. पश्‍चिम बंगाल सरकार ने किस योजना के वार्षिक पारिवारिक आय के योग्‍यता के मानदंडों को हटाने की घोषणा की है?

a. उत्‍कर्ष बांग्‍ला योजना
b. रूपाश्री प्रकल्‍प योजना
c. नियोश्री प्रोकोल्‍पो
d. कन्‍याश्री प्रकल्‍प योजना

Answer: d. कन्‍याश्री प्रकल्‍प योजना

  • 1.2 लाख की वार्षिक घरेलू आय के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में बाल विवाह को रोकने के लिए 2013 में कन्‍याश्री लांच किया गया था।
  • सफल आवेदकों को 13 से 18 साल तक 1000 रुपया सालाना स्‍कॉलरशिप और 18 साल तक अविवाहित रहने पर 25 हजार रुपए एक बार अनुदान मिलता है।

——————————–
12. ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने खुद के द्वारा अधिग्रहित की गई किस ई-कॉमर्स वेबसाइट को बंद कर दिया है?

a. ई बे
b. स्‍नेप डील
c. मिंतरा
d. जबोंग

Answer: a. ई बे

——————————–
13. दो बार विश्‍व चैंपियन रह चुके किस फार्मूला-1 खिलाड़ी ने सन्‍यास लेने की घोषणा की?

a. सर्जीओ परेज
b. सेबेस्टियन वेट्टल
c. लुईस हैमिल्‍टन
d. फर्नांडो अलोंसो

Answer: d. फर्नांडो अलोंसो

——————————–
14. नीति आयोग ने उभरते स्‍टार्टअप के लिए मोबिलिटी पिच प्रतियोगिता लांच की है, इसका नाम क्‍या है?

a. पिच टू मूव
b. पिच टू राइज
c. पिच टू शाइन
d. पिच टू वर्क

Answer: a. पिच टू मूव

——————————–
15. किस देश ने 8 वर्षों के बाद भारत से बच्‍चों को गोद लेने की मंजूरी दे दी है?

a. ब्रिटेन
b. यूएसए
c. ऑस्‍ट्रेलिया
d. न्‍यूजीलैंड

Answer: c. ऑस्‍ट्रेलिया

  • कुछ मान्यता प्राप्त भारतीय प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा अंतर-देश गोद लेने के लिए बाल तस्करी के आरोपों के कारण, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 8 साल पहले भारत से इस कार्यक्रम को बंद कर दिया था।

——————————-

अब करेंट अफेयर्स का अगला वीडियो कल मॉर्निंग को आएगा।

DsGuruJi HomepageClick Here