Blog

18 August 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

ह 18 August 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के निधन के शोक में किस पड़ोसी देश ने अपना राष्‍ट्रीय झंडा आधा झुका दिया?

a. पाकिस्‍तान
b. बांग्‍लादेश
c. चीन
d. मॉरीशस

Answer: d. मॉरीशस

  • – इससे पहले किसी देश ने अन्य देश के नेता के प्रति ऐसा सम्मान नहीं दिखाया है।
  • – मॉरीशस की 70 प्रतिशत आबादी अप्रवासी भारतीयों की है। साल 2000 में अपने प्रधानमंत्री काल के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने मॉरीशस का दौरा भी किया था।
  • – इस दौरे पर यूनिवर्सिटी ऑफ मॉरीशस ने अटल बिहारी वाजपेयी को डॉक्टरेट ऑफ लॉ की डिग्री से भी सम्मानित किया था।
  • – भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट में लिखा है कि “हमारे दुख में शरीक होते हुए, एक अभूतपूर्व प्रतीकात्मकता दिखाते हुए, मॉरीशस की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के कारण अपनी सरकारी बिल्डिंगों पर आज राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाकर फहराने का फैसला किया है।”

———————————
2. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का अंतिम संस्‍कार किस जगह पर हुआ?

a. राष्ट्रीय स्मृति स्थल
b. राज घाट
c. शांति वन
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. राष्ट्रीय स्मृति स्थल

  • – स्मृति स्थल जवाहर लाल नेहरू के स्मारक ‘शांति वन’ और लाल बहादुर शास्त्री के ‘विजय घाट’ के बीच स्थित है.
  • – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का अंतिम संस्कार 17 अगस्‍त 2018 को यमुना नदी के किनारे स्थित ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ पर किया गया।
  • – दत्‍तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने अपने पिता अटल बिहारी वाजपेयी को मुखाग्नि दी।
  • – अटल अविवाहित थे लेकिन नमिता को उन्होंने गोद ली हुई बेटी बताया था इसलिए उनका सब कुछ नमिता ही थीं।

———————————
3. बाढ़ की वजह से किस राज्‍य में 324 लोगों की मौत हो गई और 2 लाख 23 हजार से ज्‍यादा लोग बेघर हो गए?

a. जम्‍मू कश्‍मीर
b. तमिलनाडु
c. केरल
d. आंध्र प्रदेश

Answer: c. केरल

  • केरल सीएम ऑफिस ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘केरल पिछले 100 साल की सबसे तबाही वाली आपदा से जूझ रहा है। 80 बांध खोल दिए गए हैं। मई से अब तक 324 लोगों की जानें जा चुकी हैं और तकरीबन 2,23,139 लोग अभी भी 1,568 राहत कैंप में हैं।’
  • केरल के कासरगोड को छोड़कर राज्य के सभी ज़िलों में बाढ़ के कारण ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है.
  • 4 जिलों में बाढ़ की स्थिति बेहद खतरनाक है। इन जिलों में अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, पथनमतित्ता और त्रिशूर शामिल हैं।
  • यहां पंपा, पेरियार और चालाकुडी नदियों के जल ने प्रकोप मचाया है।
    – तो आप इन नदियों का नाम याद रखिएगा।
    राज्य में 8 अगस्त से तबाही के चलते फसल और संपत्तियों समेत कुल 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
  • 17 अगस्‍त की रात करीब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंच गए।

———————————
4. एशिया कप 2018 का आयोजन कहां होगा?

a. भारत
b. पाकिस्‍तान
c. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
d. बांग्‍लादेश

Answer: c. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)

  • – पहले इस टूर्नमेंट का आयोजन भारत में होना था, जिसमें बीसीसीआई मेजबानी की भूमिका में था, लेकिन पड़ोसी देशों के बीच राजनीतिक हालात को देखते हुए पाकिस्तान की भागीदारी एक मुद्दा थी।
  • – बीसीसीआई पाकिस्तान की भागीदारी के लिए सरकारी सुरक्षा एजेंसियों से संबंधित मंजूरी हासिल नहीं कर सका।
  • – बीसीसीआई ने 17 अगस्‍त को अधिकारिक रूप से टूर्नमेंट के मेजबानी अधिकार अमीरात क्रिकेट बोर्ड को सौंप दिए।

———————————
5. पाकिस्‍तान की नैशनल असेंबली ने किसे 22वां प्रधानमंत्री चुना है?

a. इमरान खान
b. शाहबाज शरीफ
c. बिलावल भुट्टा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. इमरान खान

  • 17 अगस्‍त को नेशनल असेंबली ने यह चुनाव किया है। तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) चीफ इमरान खान 18 अगस्‍त को पीएम पद की शपथ लेंगे।
  • बता दें कि इमरान की पार्टी 25 जुलाई को हुए चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

———————————
6. रूस के लिए भारत का नया राजदूत किसे नियुक्‍त किया गया?

a. विकास स्‍वरूप
b. अरुण सिंह
c. डी बाला वेंकटेश वर्मा
d. पंकज सरन

Answer: c. डी बाला वेंकटेश वर्मा

  • – वह 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं।
  • – दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग के विस्तार के कारण यह उच्च प्रोफ़ाइल पद माना जाता है।
  • – वर्तमान में, वह स्पेन में डी बाला वेंकटेश वर्मा भारतीय दूतावास के रूप में सेवा कर रहे हैं।
  • – वह पंकज सरन की जगह लेंगे जिन्हें डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) नियुक्त किया गया है।

——————————————-
7. यूक्रेन के लिए भारत का नया राजदूत किसे तैनात किया गया?

a. मनोज कुमार भारती
b. अजय बिसारिया
c. विजय केशव गोखले
d. पार्थ सत्‍पथी

Answer: d. पार्थ सत्‍पथी

——————————————-
8. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 17 अगस्‍त को किस क्रिकेटर पर 10 साल का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया?

a. नासिर जमशेद
b. इमरान खान
c. शोएब मलिक
d. सरफराज अहमद

Answer: a. नासिर जमशेद

  • – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज नासिर जमशेद पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया है।
    – जमशेद पर यह प्रतिबंध पीसीबी के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के बार-बार किए उल्लंघन के लिए लगाया गया है।
  • – पिछले दो वर्षों में यह दूसरी बार जमशेद को दोषी ठहराया गया है। इससे पहले, पिछले साल दिसम्बर में जमशेद को 2017 पीएसएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सही से सहयोग न देने के लिए एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था। इस साल की शुरुआत में जमशेद पर लगा यह प्रतिबंध समाप्त हुआ था, लेकिन अब उन पर एक बार फिर प्रतिबंध लगा है, जो लंबे समय के लिए है।

——————————– ———-
9. किस राज्य सरकार ने सितंबर को “पोषण का महीना” घोषित किया है?

a. असम
b. राजस्थान
c. उत्तर प्रदेश
d. ओडिशा

Answer: b. राजस्थान

  • राजस्थान सरकार ने राज्य में रहने वाले लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए सितंबर माह को “पोषण का महीना” के रूप में पालन करने का फैसला किया है।
  • सितंबर से, सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 8 के छात्रों को सप्ताह में तीन बार प्रतिदिन दूध दिया जाएगा जिसके लिए 203 करोड़ रुपये के अतिरिक्त धन आवंटित किए जाएंगे।
  • इसके अलावा, 3-6 साल के आयु वर्ग के छात्रों, किशोर लड़कियों और गर्भवती महिलाओं जो आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ पंजीकृत हैं, उन्हें भी एक सप्ताह में तीन बार दूध मुहैया कराया जाएगा और सरकार इसके लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी।

——————————————-
10. ‘स्‍पेन के लियोनेल मेस्‍सी’ कहे जाने वाले किस फुटबॉलर ने हाल ही में राष्‍ट्रीय टीम से सन्‍यास की घोषणा की?

a. डिएगो कोस्‍टा
b. कोको
c. डेविड सिल्‍वा
d. डेविड विला

Answer: c. डेविड सिल्‍वा

——————————————-
11. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमबी लोकुर की अध्‍यक्ष वाली ई-समिति ने ई फालिंग के लिए कितनी मोबाइल एप को शुरू किया?

a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार

Answer: c. तीन

1. ई-कोर्ट सेवाएं – उपयोगकर्ता मैनुअल के साथ ई-फाइलिंग
2. ई-पे – डिजिटल भुगतान करना
3. NSTEP (इलेक्‍ट्रॉनिक प्रक्रियाओं की राष्‍ट्री सेवा और ट्रैकिंग) – न्‍यायिक नोटिस सेवा

——————————————-
12. भारत ने नेपाल के दक्षिणी मैदानों में डाक राजमार्ग परियोजना (Postal Highway Project) के पहले चरण के लिए अतिरिक्‍त कितने मिलियन नेपाली रुपए जारी किए?

a. 470 मिलियन रुपए
b. 530 मिलियन रुपए
c. 170 मिलियन रुपए
d. 440 मिलियन रुपए

Answer: a. 470 मिलियन रुपए

  • भारत सरकार नेपाल में तराई सड़क परियोजना के लिए 470 मिलियन नेपाली रुपये की सहायता देगी।
  • यह राशि पोस्टल हाईवे प्रोजेक्ट के तहत 14 रोड पैकेज के लिए वित्त की व्यवस्था के लिए दी गई है। इसके साथ ही 14 पैकेजों के लिए भारत नेपाल की अब तक 2.35 बिलियन डॉलर की सहायता कर चुका है।
  • 1950 से, भारत सरकार नेपाल के बुनियादी ढांचे के विकास का समर्थन कर रही है और अपने बहु-क्षेत्रीय और बहु-आयामी भारत-नेपाल आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के हिस्से के रूप में विभिन्न राजमार्गों, सड़कों, पुलों, हवाई अड्डों आदि के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है।

——————————————-
13. किस राज्‍य ने एक दिन में 9.26 करोड़ पौधे लगाकर अपने पुराने लक्ष्‍य को तोड़ दिया?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. मध्‍य प्रदेश
c. राजस्‍थान
d. तमिलनाडु

Answer: a. उत्‍तर प्रदेश

——————————————-
14. नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) के किस प्रबंध निदेशक ने इस्‍तीफा दिया और सरकार ने इसे स्‍वीकार कर लिया गया है?

a. अनिमेष निगम
b. विकास कोहली
c. ब्रज सिंह
d. श्रीराम कल्‍याणरमन

Answer: d. श्रीराम कल्‍याणरमन

——————————————-
15. इंडियन आयल कारपोरेशन (IOC) के निदेशक (पाइपलाइन) के रूप में किसने पद संभाला है?

a. अजय कुमार सिंह
b. दिनेश के सर्राफ
c. संजीव सिंह
d. अतुल सोबती

Answer: a. अजय कुमार सिंह

——————————————-
16. रेलवे विरासत के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए रेल मंत्रालय ने कितने स्‍टेशनों पर ‘डिजिटल स्‍क्रीन’ लांच किया है?

a. 15
b. 14
c. 21
d. 22

Answer: d. 22

——————————————-
17.  24वां विश्‍व कांग्रेस ऑफ फिलॉसफी (WCP) किस देश में आयोजित की गई?

a. श्रीलंका
b. भूटान
c. चीन
d. भारत

Answer: c. चीन

——————————————-
18. कोटक वेल्थ हूरुन-लीडिंग वेल्थी वीमेन 2018 सूची में किस भारतीय महिला को पहले स्थान पर रखा गया है?

a. स्मिता वी कृष्णा
b. रोशनी नादर
c. इंदु जैन
d. लीना गांधी तिवारी

Answer: a. स्मिता वी कृष्णा

  • – वह गोदरेज परिवार की तीसरे पीढ़ी की उत्तराधिकारी हैं।
  • – 37,570 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति के साथ पहले स्थान पर रखा गया है।
  • – HCL की CEO और कार्यकारी निदेशक रोशनी नादर ने 30,200 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति के साथ सूची में दूसरा स्थान हासिल किया।
  • – टाइम्स ग्रुप की अध्यक्षा इंदु जैन सूची में तीसरे स्थान पर रहीं।
    – इसके बाद किरण मजूमदार-शॉ, किरण नादर, लीना गांधी तिवारी, संगीता जिंदल और जयश्री उल्ला का स्थान रहा। दवाई उद्योग की सर्वाधिक 22 महिलाएं सूची में हैं।

——————————————-
19. हाल ही में किस प्रसिद्ध मलयालय कवि और साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार विजेता का निधन हो गया?

a. चेम्‍मानम चाको
b. कविता बालाकृष्‍णन
c. विजयालक्ष्‍मी
d. चंडीरूर दिवाकरण

Answer: a. चेम्‍मानम चाको

  • 92 वर्ष की उम्र में 14 अगस्त 2018 को केरल के कोच्ची में उनका निधन हो गया।
  • चाको ने कई पुरस्कार जीते थे, जिनमें केरल साहित्य अकादमी, संजयन पुरस्कार, कुंजन नंबियार कविता पुरस्कार, पी स्मारक पुरस्कार और महाकवि उलूर पुरस्कार शामिल थे।

——————————————-
20. तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2018 का खिताब किसने जीता?

a. टूटी पैट्रिओट्स
b. मदुराई पैंथर्स
c. डिंगीगुल ड्रैगन्‍स
d. चेपौक सुपर गिल्‍लीइस

Answer: b. मदुराई पैंथर्स (Chepauk Super Gillies)

—————————————–

DsGuruJi Homepage Click Here