Blog

16 August 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 16 August 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. भारत ने अंतरिक्ष में किसी भारतीय को भेजने का लक्ष्‍य कब तक का तय किया है?

a. वर्ष 2022 तक
b. वर्ष 2025 तक
c. वर्ष 2032 तक
d. वर्ष 2020 तक

Answer: a. वर्ष 2022 तक

  • – लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ये ऐलान किया है। कहा है कि 2022 तक जब देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होंगे या हो सके तो उससे पहले भारतीय महिला या पुरुष अंतरिक्ष में जाएगा। उसके हाथ में तिरंगा होगा।
  • – अगर भारत ऐसा कर पाता है तो भारत मानव को अंतरिक्ष में पहुंचाने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा।
  • – दुनिया में अब तक रूस, अमेरिका और चीन ने अपने अंतरिक्ष यानों के बूते स्पेस में मानव मिशन भेजने की क्षमता है।
  • – रूस ने 1961, अमेरिका ने 1968 और चीन ने 2003 में मानव मिशन भेजा था।
  • – भारत ऐसा कर पाता है तो यह चौथा देश होगा।
  • – भारतीय वायु सेना के पूर्व पायलट राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय थे. वे 2 अप्रैल 1984 को अंतरिक्ष में गए थे, लेकिन टेक्‍निकली उन्‍हें इसरो ने नहं भेजा था। उनकी यह यात्रा यूएसएसआर के द्वारा सोवियत रॉकेट सोयूज टी-11 के जरिए हुई थी।
  • – वहीं भारत में जन्मी कल्पना चावला और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स भी अंतरिक्ष जा चुकी हैं.
  • – दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री रूसी अंतरिक्ष वैज्ञानिक यूरी गागरीन हैं, जिन्‍होंने 12 अप्रैल 1961 को अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

—————————————-
2. भारत ने वर्ष 2022 तक किस मिशन के जरिए अंतरिक्ष में मानव को भेजने की योजना बनाई है?

a. ‘हवाईयान’
b. ‘स्‍पेसयान’
c. ‘गगनयान’
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. ‘गगनयान’

  • – लालकिले से पीएम नरेंद्र मोदी के ऐलान किया बाद इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के चयेरमैन के. सिवन ने कहा है कि 2022 या उससे पहले में गगनयान को रवाना किया जाएगा।
  • – तीन लोगों को भेजा जा सकता है। वे सात दिनों तक अंतरिक्ष में रहेंगे। स्‍पेस का मतलब है 300 से 400 किलोमीटर ऊपर।
  • – इससे पहले इसरो जियोसिंक्रोनस सेटेलाइट लांच व्हीकल मार्क-III (GSLV Mark-III) का इस्तेमाल करते हुए दो मानवरहित मिशन और यानों को भेजेगा.
  • – इस संबंध में 60-70 फीसद काम पहले ही पूरा हो चुका है।
  • – मानव क्रू मॉड्यूल और पर्यावरण नियंत्रण तथा जान बचाने की प्रणाली जैसी प्रौद्योगिकी पहले ही विकसित कर चुके हैं.
  • – इस मिशन के लिए भारत 10 हजार करोड़ से ज्‍यादा की रकम खर्च करेगा। फिलहाल इसके लिए शुरुआती स्‍तर पर सरकार ने 145 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

—————————————–
3. वर्ष 2022 तक अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले अंतरिक्ष यात्री को क्‍या कहलाएंगे?

a. Astronaut
b. Cosmonot
c. Taikonot
d. Vyomanaut

Answer: d. व्योमनॉट (Vyomanauts)

  • इसे टेक्निकल भाषा में हम कहेंगे व्‍योमनॉट।
  • जो भी इंग्‍लिश स्‍पीकिंग कंट्री है, जैसे अमेरिका, यूके, ऑस्‍ट्रेलिया ऐसी कंट्री का कोई प्रोफेशनल स्‍पेस ट्रैवलर है तो उसे हम कहेंगे एस्‍ट्रोनॉट।
  • – हमने खुद का नाम बनाया है संस्‍कृत की मदद से व्‍योमनॉट।
  • – रसियन ने भी अपना नाम रखा हुआ है, उसके अंतरिक्ष यात्री को एस्‍ट्रोनॉट नहीं कहेंगे। उसे कहेंगे कॉस्‍मोनॉट। यूरी गागरिन कॉस्‍मोनॉट थी।
  • – इसी तरह चीन में भी अलग शब्‍द है ताइकोनॉट।

—————————————-
4. प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान (आयुष्मान भारत योजना) कब शुरू होगा?

a. 25 सितंबर
b. 20 दिसंबर
c. 25 अगस्‍त
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. 25 सितंबर

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्‍त को लालकिले से यह ऐलान किया।
  • – उन्‍होंने कहा कि 50 करोड़ भारतीयों को मेडिकल बीमा कवर देने की योजना 25 सितंबर से भारतीय जन संघ संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती पर शुरू होगी।
  • – इस योजना के तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों के जरिए कुल 50 करोड़ लोगों को कवर करने का लक्ष्य है।
  • – योजना में गरीब, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कमजोर परिवार शामिल हो सकेंगे।
  • – परिवार के सदस्यों की संख्या और उनकी उम्र पर कोई रोक नहीं है। उन्हें आर्थिक आधार पर चुना जाएगा।
  • – सरकारी और चुने हुए निजी अस्पताल में इलाज की सुविधा मिलेगी। योजना पूरी तरह से कैशलेस होगी।

—————————————-
5. किस राज्‍य में बाढ़ की वजह से 18 अगस्‍त की दोपहर तक के लिए कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है?

a. ओडीसा
b. तमिलनाडु
c. आंध्र प्रदेश
d. केरल

Answer: d. केरल

  • केरल में बुधवार को भी भारी बारिश के बाद 14 जिलों में 12 में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राज्य में अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • बारिश की वजह से पेरियार नदी में इडुक्की बांध के गेट खोलना पड़ा और इसका पानी कई जिलों में फैल गया।
  • कोच्चि एयरपोर्ट परिसर में पानी घुस आया है। इसकी वजह से एयरपोर्ट का परिचालन 18 अगस्त तक बंद कर दिया गया है।
  • एक और इंपॉर्टेंट बात कि केरल सरकार ने इस साल ओणम पर कार्यक्रम नहीं करने का फैसला किया।
  • – केरल में बाढ़ की वजह से तीन हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

—————————————-
6. किस राज्‍यपाल ने 15 अगस्‍त को छत्‍तीसगढ़ के राज्‍यपाल के अतिरिक्‍त प्रभार की शपथ ली?

a. किरण बेदी
b. आनंदी बेन पटेल
c. राम नाइक
d. ओम प्रकाश कोहली

Answer: b. आनंदी बेन पटेल

  • मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के अतिरिक्त प्रभार की शपथ दिलाई गई।
  • दरअसल, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन के निधन 14 अगस्‍त को हो गया था।

—————————————-
7. विदेशी धरती पर क्रिकेट टेस्ट सीरीज में भारत को पहली बार जीत दिलाने वाले पूर्व कप्तान अजित वाडेकर का निधन कब हुआ?

a. 15 अगस्‍त 2018
b. 14 अगस्‍त 2018
c. 16 अगस्‍त 2017
d. 11 अगस्‍त 2018

Answer: a. 15 अगस्‍त 2018

  • वो 77 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वाडेकर ने मुंबई के जसलोक अस्पताल में अंतिम सास ली।
  • अजित लक्ष्मण वाडेकर का जन्म 1 अप्रैल 1941 में बॉम्बे में हुआ था। वाडेकर ने भारत की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए 1966 से 1974 तक क्रिकेट खेला। वाडेकर ने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत 1958 में कर दी थी जबकि अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 1966 में की थी।
  • वाडेकर भारतीय क्रिकेट टीम के एकमात्र ऐसे कप्तान थे, जिन्होंने लगातार तीन सीरीज में टीम को जीत दिलायी. इनमें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की धरती पर भारत की जीत शामिल है.
  • वे भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पहले कप्तान रहे।
  • अजित वाडेकर को भारत सरकार ने उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 1967 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा था और फिर 1972 उन्हे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।

—————————————-
8. यूपी सरकार ने किन तीन हवाई अड्डों का नाम बदलने का प्रस्‍ताव केंद्र सरकार को दिया है?

a. आगरा, लखनऊ, कानपुर
b. बरेली, कानपुर, आगरा
c. आगरा, बरेली, लखनऊ
d. कानपुर, फतेहगढ़, फिरोजाबाद

Answer: b. बरेली, कानपुर, आगरा

  • बरेली हवाई अड्डे का नाम ‘नाथ नगरी’।
  • कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर।
  • आगरा हवाई अड्डे का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का प्रस्ताव किया गया है।
  • हाल ही में पांच अगस्‍त को यूपी सरकार के प्रस्‍ताव पर डेढ़ सौ साल पुराने मुगलसराय जंक्‍शन का नाम दीनदयाल उपाध्‍याय जंक्‍शन किया गया है।

—————————————–
9. हैकरों ने 112 साल पुराने किस बैंक पर साइबर हमला करके 94 करोड़ से ज्‍यादा रुपए कई विदेशी बैंकों के खाते में ट्रांसफर कर लिए?

a. कॉस्मोस कोऑपरेटिव बैंक, पुणे
b. इलाहाबाद बैंक
c. तमिलनाडु बैंक
d. बैंक ऑफ बड़ोदा

Answer: a. कॉस्मोस कोऑपरेटिव बैंक, पुणे

  • यह हैकिंग 12 और 14 अगस्‍त को हुआ था। 28 देशों के 12,000 से ज्यादा एटीएम से पैसे निकाले गए। इसके अलावा, उसी दौरान भारत में अलग-अलग जगहों से 2,800 ट्रांजैक्शन के जरिए हैकरों ने 2.5 करोड़ रुपये उड़ा दिए।
  • अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने पहले ही चेतावनी दी थी कि साइबर अपराधी ग्लोबल बैंकों पर ‘एटीएम कैश आउट’ फ्रॉड के जरिए साइबर हमले की योजना बना रहे हैं।
  • – जब तक यह खबर मीडिया में आई तबतक कॉस्मोस बैंक के साथ पहले ही फ्रॉड हो चुका था।
  • बैंक का कहना है कि खाताधारकों का पैसा सुरक्षित है और भविष्य में भी सुरक्षित रहेगा क्योंकि हैकरों ने प्रॉक्सी स्विच को पेमेंट गेटवे पर इस्तेमाल किया था न कि कोर बैंकिंग सिस्टम पर।
  • – कॉस्मोस के चेयरमैन मिलिंद काले हैं।

—————————————–
10. स्‍वतंत्रता दिवस पर किस राज्‍य सरकार ने ‘रयतु बीमा’ और ‘कांति वेलुगू’ योजना शुरू की है?

a. कर्नाटक
b. बिहार
c. आंध्र प्रदेश
d. तेलंगाना

Answer: d. तेलंगाना

  • ‘कांति वेलुगू’ के तहत राज्य की पूरी 3.7 करोड़ की आबादी को मुफ्त आंखों की देखभाल की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
  • ‘रयतु बीमा’ का मकसद हर किसान को पांच लाख रुपये का जीवन बीमा कवर प्रदान करना है।
  • मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव इन योजनाओं की शुरुआत की।

—————————————-
11. पीएम नरेंद्र मोदी ने किन बलों (फोर्स) में महिलाओं को पुरुषों के समान स्‍थाई कमीशन देने का ऐलान किया है?

a. सशस्त्र बल
b. पुलिस बल
c. अर्धसैनिक बल
d. होमगार्ड

Answer: a. सशस्त्र बलों

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की सशस्त्र सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए नियुक्त महिला अधिकारियों को पुरुष समकक्ष अधिकारियों की तरह पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा स्थायी कमीशन देने की घोषणा की।
  • – वर्तमान में सेना में महिलाएं सिर्फ जज एडवोकेट जनरल और आर्मी एजुकेशन कोर में ही परमानेंट कमीशन की हकदार हैं।
  • – अधिकतर महिलाएं सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए आती हैं और उनके पास अधिकतम 14 साल का कार्यकाल होता है।

—————————————–
12. नील कुरिंजी का फूल 12 साल में एक बार किन पहाडि़यों पर उगा है?

a. नीलगिरी पहाड़ियों पर
b. हिमालय की पहाड़ियों पर
c. अरावली पर्वत श्रृंखला पर
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. नीलगिरी पहाड़ियों पर

  • स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने नील कुरिंजी फूल का जिक्र किया।
  • नीलकुरिंजी फूल भी 12 साल में सिर्फ एकबार ही खिलता है। अगस्त से अक्टूबर के बीच ये फूल खिलता है, वो भी 12 साल में सिर्फ एकबार। इस साल आप इन फूलों को देख सकते हैं। इससे पहले ये फूल साल 2006 में खिला था।
  • नीलकुरिंजी के नाम पर नीलगिरी का नाम पड़ा है। समुद्रतल से इस जगह की ऊंचाई करीब 1600 मीटर है। यहीं खिलते हैं नीलकुरिंजी के फूल- मानो ऐसा जैसे नीले आसमान के नीचे पर्वत पर नीले रंग की चादर बिछ गई हो।

—————————————-
13. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा जागरुकता वीडियो लांच किया, सड़क सुरक्षा अभियान के ब्रांड एंबेसडर कौन हैं?

a. सुशांत सिंह राजपूत
b. विराट कोहली
c. जॉन अब्राहम
d. अक्षय कुमार

Answer: d. अक्षय कुमार

—————————————–
14. युवाओं को कौशल का अधिकार प्रदान करने वाला पहला राज्‍य कौन बन गया है?

a. छत्‍तीसगढ़
b. बिहार
c. पंजाब
d. हिमाचल प्रदेश

Answer: a. छत्‍तीसगढ़

यहां पर स्‍किल ऑन व्‍हील्‍स प्रोजेक्‍ट लांच किया गया।

—————————————
15. दक्षिण पश्चिम एशियाई फुटबॉल संघ (SWAFF) का उपाध्‍यक्ष किसे बनाया गया है?

a. विक्रम राठौर
b. अनिल साहनी
c. दक्ष संघवी
d. सुब्रत दत्‍ता

Answer: d. सुब्रत दत्‍ता

सऊदी अरब के जेद्दाह में हुई आम सभा की बैठक में दत्ता को चार साल के कार्यकाल के लिये उपाध्यक्ष चुना गया।

—————————————–
16. लॉड्स के मैदान में 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी कौन बन गए हैं?

a. जेम्‍स एंडरसन
b. पॉल कॉलिंगवुड
c. इशांत शर्मा
d. महेंद्र सिंह धोनी

Answer: a. जेम्‍स एंडरसन

– एंडरसन दुनिया के पहले तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने किसी एक मैदान पर अपने 100 विकेट पूरे किए हैं।

—————————————–
17. पुरुष एकल में वियतनाम ओपन 2018 का खिताब किसने जीता?

a. शिन बाक-चेओल
b. अजय जयराम
c. को सुंग-ह्यून
d. शेसार हिरेन रुस्‍तविटो

Answer: d. शेसार हिरेन रुस्‍तविटो

वह इंडोनेशिया के हैं और उन्‍होंने यह खिताब 12 अगस्‍त को फाइनल में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम को हराकर जीता।

—————————————–
18. महिला एकल में वियतनाम ओपन 2018 का खिताब किसने जीता?

a. सावित्री अमित्रापाई
b. हान यू
c. यो जिया मिन
d. मिसतो अरातमा

Answer: c. यो जिया मिन

—————————————–
19. एशियाई टूर जीतने वाले सबसे कम उम्र के गोल्‍फर कौन बने?

a. शुभांकर शर्मा
b. शुभम जगलन
c. गगनजीत भुल्‍लर
d. विराज मडप्‍पा

Answer: d. विराज मडप्‍पा

—————————————–
20. विद्युत के लिए अपीलीय न्‍यायाधिकरण (Appellate Tribunal for Electricity) का नया अध्‍यक्ष किसे बनाया गया है?

a. रुमा पाल
b. मंजुला चेल्‍लूर
c. इंदू मल्‍होत्रा
d. रंजना देसाई

Answer: b. न्यायमूर्ति मंजुला चेल्‍लूर

उन्‍होंने 13 अगस्‍त को इस पद के लिए शपथ ली।

इससे पहले वह बंबई उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश थीं।

——————————-

अब करेंट अफेयर्स का अगला वीडियो कल मॉर्निंग को आएगा।

DsGuruJi HomepageClick Here