विश्व जल दिवस: 22 मार्च
- विश्व जल दिवस पानी के महत्व को उजागर करने के लिए एक वार्षिक दिवस है जिसे 22 मार्च को मनाया जाता है।
- यह ताजे पानी के संसाधनों के स्थायी प्रबंधन के लिए जागरुकता फैलाता है।
- संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहला विश्व जल दिवस 1993 में मनाया गया था।
- वर्ष 2018 के लिए इसकी थीम ‘नेचर फॉर वॉटर’ है।
वियना लगातार नौवें वर्ष दुनिया का सबसे रहने योग्य शहर
- ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को लगातार नौ साल रहने के लिए दुनिया का सबसे अच्छा शहर चुना गया है।
- मर्सर के 20वें वार्षिक गुणवत्ता सर्वेक्षण में 231 प्रमुख महानगरों की तुलना अपराध, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, सार्वजनिक सेवाओं, मनोरंजन, आवास और व्यक्तिगत स्वतंत्रता जैसे कारकों के आधार पर की गई।
- इसके अलावा, बगदाद को सर्वेक्षण के अनुसार रहने के लिए सबसे खराब शहर घोषित किया गया।
आईएएफएसकी वचनबद्धताओं को क्रियान्वित करने के संबंध में अफ्रीका में मिशन को मंजूरी
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2018-2021 की चार वर्षीय अवधि के दौरान अफ्रीका में 18 नए भारतीय मिशनों की स्थापना को मंजूरी दी है।
- अफ्रीका में बरकीना फासो, केमरून, केप वर्डे, शाड, कांगो गणतंत्र, जिबूती, इक्वेटोरियल गिनी, एरीट्रीया, गिनी, गिनी बिसाऊ, लाइबेरिया, मॉरीटानिया, रवांडा, साओ टोम एवं प्रिंसिपे, सियरा लियोन, सोमालिया, स्वाजीलैंड और टोगो में 18 नए भारतीय मिशन 2018-2021 की चार वर्षीय अवधि के दौरान खोले जाएंगे। इस तरह अफ्रीका में भारतीय मिशनों की संख्या 29 से बढ़कर 47 हो जाएगी।
- इस फैसले से अफ्रीकी महाद्वीप में भारत की राजनयिक पहुँच बढ़ेगी और अफ्रीकी देशों में भारतीय प्रवासियों के साथ संपर्क करने में आसानी होगी।
- नए मिशनों को स्थापित करने के कदम से अफ्रीका के साथ सहयोग और संपर्क का उद्देश्य पूरा करने में सहायता होगी।
मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्तर औद्योगिक विकास योजना (एनईआईडीएस) 2017 को स्वीकृति दी
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल नेमार्च 2020 तक 3000 करोड़ रुपये के वित्तीय आवंटन के साथपूर्वोत्तर विकास योजना (एनईआईडीएस), 2017 को स्वीकृति दे दी है।
- सरकार मार्च 2020 से पहले मूल्यांकन के बाद शेष अवधि के लिए आवश्यक आवंटन उपलब्ध कराएगी।
- एनईआईडीएस अधिक आवंटन के साथ पहले की दो योजनाओं के अंतर्गत कवर किए गये प्रोत्साहनों का समुच्चय है।
कैबिनेट ने आयुष्मान भारत – राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन को मंजूरी दी
- प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र प्रायोजित आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन (एबी- एनएचपीएम) को लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है, जो कि एमओएचएफडब्ल्यू द्वारा लांच आयुष्मान भारत मिशन का केंद्रीय घटक हैं।
- इस योजना में प्रति परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का कवर मिलेगा।
- प्रस्तावित योजना के लक्षित लाभार्थी एसईसीसी डेटाबेस पर आधारित गरीब और कमजोर आबादी वाले 10 करोड़ से अधिक परिवार होंगे।
- एबी-एनएचपीएम केंद्र की प्रायोजित योजनाओं – राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (आरएसबीवाई) और वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य बीमा योजना (एसआईआईआईएस) की जगह लेगा।
मंत्रिमंडल ने विदेशों में रहने वाले भारतीयों के भारत-विकास फाउंडेशन को बंद करने की मंजूरी दी
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने विदेशों में रहने वाले भारतीयों के भारत-विकास फाउंडेशन (आईडीएफ-ओआई) को बंद करने की मंजूरी दे दी है, ताकि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसे सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों, के लिए प्रवासी भारतीयों के योगदान को दिशा देने के लिए तालमेल बढ़ाया जा सके।
- सरकार ने 2008 में मंत्रिमंडल की मंजूरी से आईडीएफ-ओआई की स्थापना एक स्वायत्तशासी गैर-लाभकारी न्यास के रूप में की थी, ताकि भारत की सामाजिक और विकास परियोजनाओं में प्रवासी भारतीयों के स्वेच्छा से योगदान को सरल बनाया जा सके।
- चूंकि विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय से दान के रूप में फाउंडेशन को दिसंबर 2008 से मार्च 2015 के बीच केवल 36.80 लाख रूपए प्राप्त हुए थे, आईडीएफ-ओआई की 2015 में एक विस्तृत समीक्षा की गई।
कनाडाई गणितज्ञ रॉबर्ट लैंगलैंड्स ने एबेल पुरस्कार जीता
- नॉर्वे की एकेडमी ऑफ साइंसेस और लेटर्स ने कहा है कि कनाडा के गणितज्ञ रॉबर्ट लैंगलैंड्स ने प्रतिनिधित्व सिद्धांत को संख्या सिद्धांत से जोड़ने के लिए एक प्रोग्राम विकसित करने के लिए प्रतिष्ठित एबेल पुरस्कार जीता है।
- 22 मई को नॉर्वे के राजा हेराल्ड द्वारा ओस्लो में लैंगलैंड्स को 6.0 मिलियन-क्रोनर के एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- 19वीं शताब्दी के नार्वेजियन गणितज्ञ नील्स हेनरिक एबेल के नाम पर, 2002 में नॉर्वेजियन सरकार द्वारा इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी।
एनएचएआई ने इम्फाल में आयोजित 105 वीं इंडियन साइंस कांग्रेस में सर्वोत्तम डिजाइन मंडप पुरस्कार प्राप्त किया
- 16-20 मार्च, 2018 के दौरान इम्फाल में आयोजित 105वीं इंडियन साइंस कांग्रेस- प्राइड ऑफ इंडिया एक्सपो में एनएचएआई मंडप को सर्वोत्तम डिजाइन मंडप घोषित किया गया है।
- यह पुरस्कार मणिपुर की राज्यपाल डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने प्रदान किया।
- एनएचएआई ने अपनी परियोजनाओं एवं अन्य पहलों जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह, सड़क के किनारे सुविधाओं, स्वच्छ भारत अभियान, सड़क सुरक्षा इत्यादि को दर्शाने के लिए एक प्रदर्शनी स्टॉल लगाया था।
- इसके अलावा 09-13 मार्च, 2018 के दौरान पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो 2018’ में लगाए गए एनएचएआई के प्रदर्शनी स्टॉल को ‘सरकारी क्षेत्र श्रेणी’ में तीसरी रैंकिंग प्रदान की गई थी।
- इस प्रदर्शनी को बिहार उद्योग संघ और बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।
भारतीय डाक ने स्टीफन हॉकिंग पर विशेष कवर रिलीज किया
- भारत डाक ने सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी और ब्रह्मविज्ञानी स्टीफन हॉकिंग पर एक विशेष आवरण जारी करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।
- महाराष्ट्र और गोवा सर्किल के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल (सीपीएमजी) एच सी अग्रवाल और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) के निदेशक डॉ संदीप त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से विशेष कवर जारी किया।
- 14 मार्च को हॉकिंग का यूनाइटेड किंगडम में कैम्ब्रिज में अपने घर में निधन हो गया था।
Current Affairs In One Minute
- भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 106 वां संस्करण मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित किया जाएगा।
- कनाडा के गणितज्ञ रॉबर्ट लांगलैंड्स ने 2018 का अबेल पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार उन्हें रिप्रेंसेंटेशन थ्योरी से नंबर थ्योरी को जोड़ने के अपने दूरदर्शी प्रोजेक्ट के लिए मिला है।
- सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने परम वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं पर एक पुस्तक ‘परमवीर परवाने’का विमोचन किया।
- मर्सर क्वॉलिटी ऑफ लिविंग सर्वेक्षण 2018 के अनुसार , हैदराबाद और पुणे को भारत में रहने लायक सबसे अच्छे शहरों के रूप में चुना गया है और उन्हें इस सर्वेक्षण में संयुक्त 142वां स्थान दिया गया है। बेंगलुरू और चेन्नई को क्रमशः 149 वें और 151 वें स्थान पर रखा गया है जबकि मुंबई को 154 वां स्थान दिया गया है। वैश्विक स्तर पर वियना को 450 शहरों में से सबसे अच्छा रहने वाला शहर चुना गया है।
- गोल्डमैन सैक्स ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद की वृधि दर को 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।
- सिलीगुड़ी के लघु चित्रकार बिप्लब सरकार को ‘ग्लेनफिडिक्स एमर्जिंग आर्टिस्ट ऑफ़ द इयर 2018’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- केन्द्रीय कृषि मंत्रालय और कौशल विकास मंत्रालय ने देश के 690 कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) पर कृषि एवं सहायक क्षेत्रों में प्रशिक्षण के कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- भारत और हांगकांग ने निवेश के प्रवाह को बढ़ावा देने और कर चोरी पर अंकुश लगाने के लिए एक दोहरा कराधान बचाव करार (डीटीएए) पर हस्ताक्षर किए हैं।
- बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को एक गैर-लाभकारी संगठन ‘एजूकेट गर्ल्स’ के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
- नंद बहादुर पुन को पुनः नेपाल के उप राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।