Blog

15 September 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 15 September 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. भारत में पहली बार स्वदेशी ऐंटी न्यूक्लियर मेडिकल किट को किस संस्‍थान ने तैयार किया है, जिसका इस्‍तेमाल परमाणु हमले के दौरान जवानों के इलाज और बचाव के लिए किया जाएगा?

a. परमाणु चिकित्सा संस्थान
b. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS)
c. परमाणु चिकित्सा और सहयोगी विज्ञान संस्थान (INMAS)
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. परमाणु चिकित्सा और सहयोगी विज्ञान संस्थान (INMAS)

इससे परमाणु युद्ध या रेडियोधर्मी रिसाव की वजह से गंभीर रूप के घायल लोगों को उपचार दिया जा सकेगा। यह किट पूर्ण रूप से ‘मेड इन इंडिया’ भी है।

किट को बनाने के लिए INMAS पिछले 20 साल से कड़ी मेहनत कर रहा था। इस किट में करीब 25 सामग्री हैं, जिनका अलग-अलग इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसमें रेडिएशन के असर को कम करनेवाले रेडियो प्रटेक्टर, बैन्डेज, गोलियां, मलहम आदि शामिल हैं।

INMAS के डायरेक्टर ए के सिंह ने बताया कि स्वदेशी रूप से इस किट का बनना भारत को काफी फायदा देगा। अबतक भारत इस किट को रणनीतिक रूप से उन्नत राष्ट्रों जैसे रूस और अमेरिका से खरीदता था, जिसके लिए भारी कीमत चुकानी होती थी।

———————————————-
2. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस रंजन गोगई को देश का अगला मुख्‍य न्‍यायधीश नियुक्‍त किया है, जो 3 अक्‍टूबर को शपथ लेंगे। वह भारत के …………वें चीफ जस्टिस होंगे.

a. 41वें
b. 42वें
c. 43वें
d. 46वें
Answer: d. 46वें

राष्‍ट्रपति ने 13 सितंबर को आदेश जारी किया है।

जस्टिस रंजन गोगोई का कार्यकाल 17 नवंबर 2019 तक रहेगा।

जस्टिस गोगोई असम के रहने वाले हैं। वह पूर्वोत्‍तर भारत से देश के पहले चीफ जस्टिस होंगे।

———————————————-
3. इंडिया की पहली मिसाइल ट्रैकिंग शिप वीसी 11184 (VC 11184) का निर्माण इनमें से कौन कर रहा है? (इसे सीक्रेट प्रोग्राम के तहत बनाया जा रहा है)

a. हिन्‍दुस्‍तान शिप यार्ड लिमिटेड
b. कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड
c. शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. हिन्‍दुस्‍तान शिप यार्ड लिमिटेड

यह बहुत इंपॉर्टेंट क्‍वेश्‍चन है। क्‍योंकि पिछले यूपीएससी सिविल सर्विस एग्‍जाम के मेंस में इंडियन नेवी के पोत से जुड़ा सवाल आए थे।

काफी तेजी से यह बन रहा है और उम्‍मीद है कि 2018 के अंत में इसे कमीशन कर लिया जाएगा।

हिन्‍दुस्‍तान शिपिंग यार्ड लिमिटेड बना रहा है। यह विशाखापट्टनम पोर्ट में बन रहा है। यहां सीक्रेट प्रोग्राम के तहत बनाया जा रहा है। मीडिया को बस यही बताया जा रहा है कि शिप बन रही है।

– सीधे प्रधानमंत्री ऑफिस की निगरानी में शिप बन रही है।

– टोटल कॉस्‍ट 750 करोड़। इसका नामकरण नहीं हुआ है। मीडिया इसे वीसी 11184

– नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन की टीम यहां पर रहेगी हमेशा। यह रॉ या आईबी के बराबर इसकी भूमिका है। वह सीधा पीएम ऑफिस से कनेक्‍टेड रहेगी।

– ट्रैकिंग शिप क्‍या होती है –
दुनियाभर में इसे मिसाइल की रेंज को बढ़ाने में इस्‍तेमाल की जाती है।

– जब बहुत दूर मिसाइल को भेजना है, तो एक ट्रैकिंग शिप की जरूरत पड़ती है। कुछ हद तक मिसाइल की रेंज बढ़ा सकती है। इसमें कोई खास गन या मिसाइल नहीं होगी। यहां से मिसाइल की सटीक सिग्‍नल का पता चलता है।

– हमको कोई मिसाइल लांच करना है उसकी सटीकता बढ़ानी है, तो इसका इस्‍तेमाल होगा।

– इसके अलावा इंडिया पर कोई मिसाइल लांच करता है, तो यह शिप बहुत जल्‍दी और सटीक पता लगा सकती है।

– यह भारत का सबसे बड़ा शिप होगा। इसका वजन 15 हजार टन है। यह बहुत ज्‍यादा वजन है। क्‍योंकि आमतौर पवर

ज्‍यादातर टॉप सीक्रेट शिप विशाखापट्टनम में बनाया जाता है।

———————————————-
4. स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के चार साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘स्वच्छता ही सेवा 2018’ अभियान की शुरुआत कब करेंगे?

a. 12 सितंबर
b. 14 सितंबर
c. 15 सितंबर
d. 16 सितंबर
Answer: c. 15 सितंबर

‘स्वच्छता ही सेवा 2018′ का आयोजन 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2018 तक किया जाएगा।

15 सितंबर को इसी समारोह के साथ-साथ महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़े समारोहों का शुभारंभ होगा।

———————————————-
5. केंद्रीय अल्‍पसंख्‍यक मामले मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने नेशनल स्‍कॉलरशिप से जुड़े किस पहले एप को लांच किया?

a. नेशनल स्‍कॉलरशिप एप
b. स्‍कॉलरशिप एप
c. नेशनल स्‍कॉलरशिप पोर्टल मोबाइल ऐप (एनएसपी मोबाइल ऐप)
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. नेशनल स्‍कॉलरशिप पोर्टल मोबाइल ऐप (एनएसपी मोबाइल ऐप)

‘नेशनल स्‍कॉलरशिप पोर्टल मोबाइल ऐप’ निर्धन एवं कमजोर तबकों के छात्रों को एक सुगम, आसान और बाधा मुक्‍त छात्रवृत्ति प्रणाली सुनिश्चित करेगी।

छात्र अपने मोबाइल ऐप पर विभिन्‍न छात्रवृत्तियों के बारे में सभी प्रकार की सूचनाएं प्राप्‍त कर सकेंगे, वे अपने घर में ही बैठ कर छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे, छात्र इस मोबाइल ऐप पर अपने लिएण्‍ सभी आवश्‍यक दस्‍तावेज अपलोड कर सकेंगे, छात्र अपने आवेदन, छात्रवृत्तियों के संवितरण आदि की स्थिति की जानकारी भी ले सकेंगे।

———————————————-
6. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में कितनी फिक्स्ड डोज कांबिनेशन (एफडीसी) दवाओं पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की गई है?

a. 220
b. 328
c. 400
d. 439
Answer: b. 328

सेरिडॉन, डिकोल्ड, जिंटाप, सुमो, जीरोडॉल, फेंसिडील, विक्स एक्शन 500, कोरेक्स जैसे 328 दवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सरकार ने जिन दवाओं पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें वो दवाएं हैं जो जल्‍द आराम पाने के लिए मेडिकल दुकानों से बिना पर्चे के खरीद लेते हैं.

तकनीकी सलाहकार बोर्ड (ड्रग्स टेक्निकल एडवाइज़री बोर्ड) की सिफारिश के बाद मंत्रालय ने प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया. ये मानव शरीर के लिए घातक हैं.

———————————————-
7. संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट (द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्युट्रिशन इन द वर्ल्ड 2018) के अनुसार लगातार कितने वर्ष बाद भी भूख की समस्या लगातार बढ़ रही है?

a. चार वर्ष
b. तीन वर्ष
c. दो वर्ष
d. एक वर्ष
Answer: b. तीन वर्ष

लगातार तीसरे वर्ष भूख की समस्या बढ़ी है। इसमें गृह युद्ध और जलवायु परिवर्तन का बड़ा प्रभाव रहा।

इस रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल दुनिया में हर नौ में से एक व्यक्ति भूखा रहा।

मौजूदा हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि हम दस वर्ष पीछे चले गए हैं, जब भूख की समस्या चरम पर थी।

भूखे रहने वालों की संख्‍या –

  • 51.5 करोड़ लोगा एशिया में
  • 25.65 करोड़ लोग – अफ्रीका में
  • 3.9 करोड़ लोग – लैटिन अमेरिका और कैरीबियन
  • 1.05 करोड़ लोग – अन्‍य

दूसरी तरफ वयस्कों में मोटापे की समस्या भी बढ़ती जा रही है। उत्तरी अमेरिका के साथ अब अफ्रीका और एशिया में भी लोग तेजी से मोटापे का शिकार हो रहे हैं।

———————————————-
8. लोकसभा की इथिक्‍स समिति का अध्‍यक्ष फिर से किसे बनाया गया है?

a. संतोष अहरिवाल
b. फारुख अब्‍दुल्‍ला
c. लाल कृष्‍ण आडवाणी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. लाल कृष्‍ण आडवाणी

———————————————-
9. वर्ष 2018 में अब तक के सबसे बड़े तूफान नाम क्‍या है? (यह तूफान फिलीपींस और ताइवान की तरफ बढ़ रहा है)

a. सूपर फाइट
b. हेवी टाइफून
c. सुपर टाइफून मांगखट
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. सुपर टाइफून मांगखुट (Super Typhoon Mangkhut)

13 सितंबर को इसकी रफ्तार 285 किलोमीटर प्रतिघंटा पहुंच गई और इसकी वजह से यह वर्ष 2018 में अब तक का सबसे भयानक तूफान है। इससे 40 लाख लोग प्रभावित होने की आशंका है।

———————————————-
10. तूफान फ्लोरेंस ने किस देश के एक हिस्‍से में कहर ढा दिया है?

a. यूएसए
b. ब्राजील
c. अफगानिस्‍तान
d. फ्रांस
Answer: a. यूएसए

यह तूफान अमरिका के कैरोलिना स्‍टेट में कहर ढा रहा है। इसकी वजह से 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ और साउथ कैरोलिना और वर्जीनिया सहित पांच राज्‍यों के लिए आपातकाल घोषित किया है।

———————————————
11. जीएसटी के तहत स्रोत पर कर कटौती TDS और TCS का प्रावधान कब से लागू होगा?

a. 1 अक्टूबर
b. 10 अक्टूबर
c. 12 अक्टूबर
d. 13 अक्टूबर
Answer: a. 1 अक्टूबर

केंद्रीय जीएसटी (CGST) के तहत अधिसूचित इकाइयों को वस्तु या सेवा आपूर्तिकर्ताओं के 2.5 लाख रुपये से अधिक के भुगतान पर एक प्रतिशत टीडीएस संग्रह करने की जरूरत है। साथ ही राज्य, राज्य कानून के तहत एक प्रतिशत टीडीएस लगाएंगे।

———————————————-
12. भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़-2018 में किसे ”मैन ऑफ़ द मैच” घोषित किया गया?

a. विराट कोहली
b. जेम्स एंडरसन
c. एलिस्टर कुक
d. सैम कुर्रान
Answer: c. एलिस्टर कुक

इस सीरीज में इंडियन टीम हार गई थी।

———————————————-
13. किस शहर में ‘मॉडल इंटरनेशनल सेंटर फॉर ट्रांसफॉर्मेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (आईसीटीएआई) की बुनियाद रखी गई है।

a. नई दिल्ली
b. चेन्नई
c. मुंबई
d. बेंगलुरु
Answer: d. बेंगलुरु

इस सेंटर को नीति आयोग, इंटेल और टीआईएफआर ने बनाया जा रहा है। यह ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए राष्ट्रीय रणनीति’ पर नीति आयोग की योजना का हिस्सा है। इसका उद्देश्य एआई के नेतृत्व वाली आवेदन-आधारित शोध परियोजनाओं को विकसित करना है।

———————————————-
14.किस देश की कैबिनेट ने हिन्दू मंदिरों में बलि दिए जाने पर रोक लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है?

a. भारत
b. श्रीलंका
c. मालदीव
d. नेपाल
Answer: b. श्रीलंका

———————————————-
15. हरियाणा सरकार ने पानीपत के बोहली गांव में इथेनॉल संयंत्र स्थापित करने के लिए किस कम्पनी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए?

a. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल)
b. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)
c. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल)
d. तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी)
Answer: a. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल)

11 सितंबर, 2018 को एमओयू साइन हुआ है। इस परियोजना के लिए 900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत होगी।

इसमें प्रति दिन इथेनॉल के 100 किलोलीटर की क्षमता होगी जो फसल के अवशेष को जलाने पर रोक लगाएगा। संयंत्र को कच्चा ईंधन हरियाणा में 10 सहकारी और तीन निजी चीनी मिलों द्वारा प्रदान किया जाएगा।

———————————————-
16.केंद्र सरकार ने हाल ही में किस ऑनलाइन गेम को लेकर सुरक्षा परामर्श जारी किया है?

a. कटिंग चैलेंज
b. ब्लू व्हेल
c. चोकिंग गेम
d. मोमो चैलेंज
Answer: d. मोमो चैलेंज

महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) मंत्रालय ने घातक ऑनलाइन गेम ‘मोमो चैलेंज’ पर एक सलाह जारी की. इसके तहत बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधि की निगरानी करने के लिए कहा ताकि वे यह सुनिश्चित कर सकें कि वे मोमो चैलेंज गेम में शामिल नहीं हैं. यह गेम आत्‍महत्‍या के लिए उकसाता है।

———————————————-
17. हाल ही में किस देश ने विधेयक पारित करके कुत्ते और बिल्लियों के मांस के व्यापार रोक लगाई है?

a. चीन
b. रूस
c. अमेरिका
d. फ्रांस
Answer: c. अमेरिका

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने हाल ही में एक विधेयक पारित किया, जिसके तहत इंसानों के भोजन के लिए कुत्तों और बिल्लियों के वध पर रोक लगाई गई है.

———————————————-
18. रेलवे और कोयला मंत्री पियुष गोयल ने कॉर्पोरेट सहयोग पाने के लिए ‘_______’ नामक एक वेब पोर्टल लॉन्च किया?

a. रेल सहयोग
b. रेल संस्कार
c. रेल फंड
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. रेल सहयोग

इसका उद्देश्य कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड के माध्यम से बेहतरी में योगदान करने के लिए कॉर्पोरेट और पीएसयू को सक्षम करना है।

वेबपोर्टल http://www.railsahyog.in है। यह भारतीय रेलवे स्टेशनों के लिए अन्य बुनियादी सुविधाओं, प्रौद्योगिकी, स्वच्छता को अन्य चीजों के साथ अपग्रेड करने के लिए बनाया गया है।

——————————————–
19. हाल ही में किस भारतीय-अमेरिकी वैज्ञनिक और प्रोफेसर को अमेरिकी राष्‍ट्रीय कैंसर संस्‍थान द्वारा उत्‍कृष्‍ट जांचकर्ता पुरस्‍कार ‘Outstanding Investigator Award’ मिला?

a. अरुल चिन्‍नायान
b. अरुण वैभव
c. पद्मिनी शुक्‍ल
d. सुभ्रतो मुनि
Answer: a. अरुल चिन्‍नायान

———————————————-
20. छत्तीसगढ़ में पहला आदिवासी परिपथ तैयार किया गया है, यह केंद्र सरकार की किस योजना के तहत है?

a. राष्‍ट्र दर्शन अभियान
b. स्वदेश दर्शन अभियान
c. राज्‍य दर्शन अभियान
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. स्वदेश दर्शन अभियान

——————————————–

DsGuruJi Homepage Click Here