Blog

12 September 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 12 September 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक और अरबपति कारोबारी जैक मा ने कंपनी के चेयरमैन पद के लिए किसे अपना उत्‍तराधिकारी चुना है?

a. यो जोंग
b. इमैन्‍युअल झांग
c. डेनियल झांग
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. डेनियल झांग

वह अलीबाबा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। जैक मा ने 10 सितंबर को इसकी घोषणा की।

जैक मा वर्ष 2019 में कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे.

डेनियल झांग को 10 सितंबर 2019 को कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन के पद पर पदोन्नत किया जाएगा जबकि जैक मा वर्ष 2020 तक अलीबाबा समूह के निदेशक मंडल के सदस्य बने रहेंगे.

अलीबाबा की सह स्थापना जैक मा ने 1999 में की थी। फिलहाल, अलीबाबा दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। रिटायरमेंट के बाद जैक मा शिक्षण की ओर लौटना चाहते हैं।

जैक मा 10 सितम्बर 2018 को 54 वर्ष के भी हो गए हैं.

——————————————–
2. किस अभिनेत्री को उत्‍कृष्‍टता के लिए मेरिल स्‍ट्रीप अवार्ड से नवाजा गया?

a. शबाना आजमी
b. ऐश्‍वर्या राय
c. आलिया भट्ट
d. प्रियंका चोपड़ा
Answer: b. ऐश्‍वर्या राय

अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में 8 सितंबर को ये अवॉर्ड सेरेमनी हुई.

ऐश्वर्या को यह अवॉर्ड फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान और बेस्ट एक्टिंग स्किल्स के लिए दिया गया है.

——————————————–
3. गृह मंत्रालय ने कितने शहरों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए किये जाने वाले उपायों हेतु निर्भया कोष के तहत 2919.55 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं?

a. आठ
b. नौ
c. दस
d. ग्यारह
Answer: a. आठ

आठ चुनिंदा शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और लखनऊ शामिल हैं.

इसके तहत आठ प्रमुख शहरों में सार्वजनिक पैनिक बटन और महिला गश्त दल शुरू किए जाएंगे. इसके अतिरिक्त और भी कई कदम उठाये जायेंगे जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

——————————————–
4. विश्व का सबसे बड़ा समुद्री सफाई अभियान ‘ओशियन क्लीनअप’ निम्नलिखित में से किस स्थान पर आरंभ किया गया?

a. मुंबई
b. कैलिफोर्निया
c. ओसाका
d. फ़िनलैंड
Answer: b. कैलिफ़ोर्निया

इसका उद्देश्य समुद्र से प्लास्टिक तथा अन्य कचरा निकालना एवं समुद्र को प्रदूषित होने से बचाना है.

इस अभियान की शुरुआत करनेवाले बोयान स्लाट नामक 24 वर्षीय युवा हैं. उनके अभियान को विश्व भर के वैज्ञानिकों ने समर्थन दिया. छह वर्ष तक इस प्रोजेक्ट पर काम करने के बाद इसे 08 सितंबर 2018 को लॉन्च किया गया.

——————————————–
5. निम्नलिखित में से किस विख्यात अमेरिकी शेफ को मरणोपरांत प्रतिष्ठित एमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा

a. डेविड पार्कर
b. बोरिस शुआरेज़
c. एंथेनी बोर्डेन
d. पोउलो डोमिनिक
Answer: c. एंथेनी बोर्डेन

प्रसिद्ध अमेरिकी शेफ एंथेनी बोर्डेन को मरणोपरांत प्रतिष्ठित एमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा. उन्हें सीएनएन चैनल के फूड एंड ट्रेवल शो “पार्ट्स अन्नोन” के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

——————————————–
6.दिल्ली सरकार द्वारा कितनी सेवाओं के लिए डोरस्टेप डिलीवरी योजना आरंभ की गई है?

a. 32
b. 40
c. 45
d. 48
Answer: b. 40

दिल्ली सरकार का दावा है कि ऐसा देश ही नहीं दुनिया में पहली बार हो रहा है जिसमें जनता को इन 40 सेवाओं के लिए सरकारी विभाग या दफ्तर में नहीं जाना पड़ेगा.

इस योजना के तहत लोग अपनी इच्छा से घर बैठे 40 सरकारी सेवाओं जैसे जन्म और जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड जैसे डॉक्युमेंट्स बनवा सकते हैं तथा इसके किसी भी सरकारी ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी.

आवेदक या सेवा लेने के इच्छुक व्यक्ति को उस नंबर पर फोन करके ‘मोबाइल सहायक’ से अपॉइंटमेंट तय करना होगा यानी सरकार के प्रतिनिधि को वो किस समय अपने घर बुलाना चाहता है ये तय करना होगा.

——————————————–
7.यूएस ओपन टेनिस 2018 पुरुष एकल का खिताब किसने जीता?

a. नोवाक जोकोविच
b. रोजर फेडरर
c. जुआन मार्टिन डेल पोट्रो
d. राफेल नडाल
Answer: a. नोवाक जोकोविच

सर्बिया के सुपरस्टार टेनिस खिलाड़ी 31 वर्षीय नोवाक जोकोविक ने खिताबी मुकाबले में अर्जेटीनी खिलाड़ी 29 साल के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर यूएस ओपन के चैंपियन बन गए।

——————————————–
8.यूएस ओपन 2018 महिला एकल किसने जीता?

a. नाओमी ओसाका
b. सेरेना विलियिम्स
c. मारी ओसाका
d. मारिया शारापोवा
Answer: a. नाओमी ओसाका

जापान की नाओमी ओसाका यूएस ओपन ग्रैंडस्लैम जीतने वाली पहली जापानी महिला खिलाड़ी बन गई हैं. नाओमी ओसाका ने 08 सितम्बर 2018 को सेरेना विलियम्स को हराते हुए ये खिताब अपने नाम किया.

नाओमी ओसाका 20 वर्ष की हैं और उनका जन्म 16 अक्टूबर 1997 को जापान में हुआ था.

ओसाका के पास जापान और अमेरिका की दोहरी नागरिकता है

नाओमी ओसाका की सेरेना विलियम्स पर दो मैचों में यह दूसरी जीत है. इसी साल मार्च में उन्होंने मियामी ओपन में सेरेना को हराया था.

यूएस ओपन 2018- 

पुरुष एकलः एन. जोकोविच ने जे डेल पोर्टो को 6-3, 7-6, 6-3 से पराजित कर पुरुष एकल का खिताब जीता।

महिला एकलः जापान की नाओमी ओसाका ने सेरेना विलियम्स को 6-2 6-4 से पराजित कर खिताब जीता।

पुरुष युगलः माइक ब्रायन व जैक सोक ने लुकास कुबोट व मार्सेलो मेलो की जोड़ी को पराजित कर खिताब जीता।

महिला युगलः ए. बार्टी व सी. वांडेवेघे की जोड़ी ने के. म्लाडेनोविक व टी. बाबोस की जोड़ी को 3-6, 7-6, 7-6 से पराजित किया।

मिश्रित युगतः बेथानी मात्तेक सैंड्स व जैमी मरे की मिश्रित जोड़ी ने अलिसा रोसोल्स्का व निकोला मेकटिक की जोड़ी को 2-6, 6-3, 11-9 से पराजित कर खिताब जीता।

——————————————–
9.नेपाल के नए प्रधान न्यायाधीश कौन होंगे?

a. ओम प्रकाश मिश्रा
b. दीपक राज जोशी
c. बिद्या देवी भंडारी
d. लक्ष्मण लाल कर्ण
Answer: a. ओम प्रकाश मिश्रा

नेपाल की संसदीय सुनवाई समिति ने इस शीर्ष पद के लिए 10 सितंबर को सर्वसम्मति से उनके नाम की मंजूरी दे दी।

उन्होंने 1989 दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की थी।

——————————————–
10.रूस अपने इतिहास का सबसे बड़ा सैन्‍य अभ्‍यास (मिलिटरी ड्रिल) कररहा है, जिसमें तीन लाख सैनिक शामिल होंगे। इसका नाम बताएं?

a. Vostok-2018
b. Putin-2018
c. Wargame-2018
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. Vostok-2018

इस ड्रिल में चीन के सैनिक भी हिस्सा लेंगे।

रूस के रक्षा मंत्री कहा कहना है कि 3,00,000 सैनिक, 36,000 मिलिटरी वीकल, 1,000 प्लेन और 80 वॉरशिप के साथ यह अब तक की सबसे बड़ी ड्रिल होगी।

इस ड्रिल में रूस अपने नए हथियारों का भी प्रदर्शन करेगा। यह ड्रिल भविष्य में होने वाले विश्व युद्ध की तैयारी है।

11 to 15 September 2018 तक सैन्‍य अभ्‍यास होगा

रूस ने इस ड्रिल की तुलना USSR के 1981 वॉर गेम से की है जिसमें 1,00,000 से 1,50,000 सैनिक शामिल थे।

——————————————–
11. बर्ड इंटरनेशनल के एक नए रिसर्च के अनुसार इस दशक में कितने एवियन (पक्षी) प्रजातियों को विलुप्‍त घोष‍ित किया गया?

a. आठ
b. नौ
c. दस
d. पांच
Answer: a. आठ

इस अध्ययन का नेतृत्व मुख्य वैज्ञानिक स्टुअर्ट बुचर्ट ने किया था।

——————————————–
12. लखनऊ के हजरतगंज चौराहा का नाम किस पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रखा जाएगा?

a. मनमोहन सिंह
b. जवाहर लाल नेहरू
c. इंद्र कुमार गुजराल
d. अटल बिहारी वाजपेई
Answer: d. अटल बिहारी वाजपेई

लखनऊ नगर निगम ने अपनी बैठक में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ऊपर ‘अटल चौक’ के रूप में शहर के सबसे बड़े चौराहे, हजरतगंज चौराहा का नाम बदलने का फैसला किया।

——————————————–
13. सरकार ने ई-कॉमर्स मुद्दों को देखने के लिए अपनी दूसरी मसौदा ई-कॉमर्स पॉलिसी के लिए सचिवों का एक पैनल स्‍थापित किया है, इस पैनल के अध्‍यक्ष कौन होंगे?

a. अरविंद पनगढि़या
b. रमेश अभिषेक
c. देवेंद्र कुमार सिकरी
d. अमिताभ कांत
Answer: b. रमेश अभिषेक

——————————————–
14. भारत और किस देश ने अपने ग्रीन हाउस गैस उत्‍सर्जन को कम करने के लिए ‘मोबीलाइज योर सिटी’ (MYC) पर एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं?

a. यूएसए
b. जर्मनी
c. बांग्‍लादेश
d. फ्रांस
Answer: d. फ्रांस

ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन के लिए इस समझौते को पायलट बेसिस पर नागपुर, कोच्ची और अहमदाबाद में लागू किया जायेगा।

——————————————–
15. भारत ने कितने साल बाद अंतरराष्‍ट्रीय छात्र आकलन कार्यक्रम (Programme for International Student Assessment) में भाग लेने का फैसला किया है?

a. पांच
b. छह
c. सात
d. नौ
Answer: d. नौ

इस कार्यक्रम के तहत 15 साल के बच्चों के सीखने के स्तर की जांच की जाती है।

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) हर तीन साल पर का आयोजन करता है।

भारत ने आखिरी बार 2009 में पीसा में हिस्सा लिया था। उस प्रतियोगिता में कुल 74 देशों ने हिस्सा लिया था और भारत का स्थान 72वां रहा था।

भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए तत्कालीन संप्रग सरकार ने सवालों के ‘अप्रासंगिक’ होने का आरोप लगाते हुए पीसा के बहिष्कार का निर्णय किया था।

——————————————–
16. भारत का चौथा वार्षिक सतत स्‍मार्ट शहरों का सम्‍मेलन (4th Annual Sustainable Smart Cities India Conference) कहां आयोजित किया गया?

a. बेंगलुरु
b. दिल्‍ली
c. मुंबई
d. लखनऊ
Answer: a. बेंगलुरु

ये 6 व 7 सितंबर को आयोजित किया गया था।

——————————————–
17.हाल ही में किस देश ने अपना 70वां स्‍थापना दिवस मनाया, जिसने समारोह में अपनी लंबी दूरी की मिसाइलों का प्रदर्शन नहीं किया?

a. जापान
b. पाकिस्‍तान
c. उत्‍तर कोरिया
d. दक्षिण कोरिया
Answer: c. उत्‍तर कोरिया

——————————————–
18. दिल्‍ली में आयोजित हुए वैश्‍विक गतिशीलता शिखर सम्‍मेलन ‘मूव’ 2018 में स्‍वच्‍छ किलोमीटर पर ध्‍यान देते हुए भविष्‍य की गतिशीलता से संबंधित 7Cs घोषित किया गया, इनमें कौन सा c शामिल नहीं है?

a. क्‍लीन
b. कनेक्‍टेड
c. क्‍यूरियस
d. कविनिएंट
Answer: c. क्‍यूरियस

1. Common
2. Connected
3. Convenient
4. Congestion-free
5. Charged
6. Clean
7. Cutting-edge

——————————————–
19. भारतीय और श्रीलंका नौसेना के बीच 7 से 13 सितंबर 2018 तक आयोजित संयुक्त अभ्यास SLINEX-2018 का 8 वां संस्करण कहां आयोजित किया गया?

a. त्रिनोमाली, श्रीलंका
b. विशाखापत्तनम, भारत
c. कोच्चि, भारत
d. कोलंबो, श्रीलंका
Answer: a. त्रिनोमाली, श्रीलंका

इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग में वृद्धि करना है। इस अभ्यास में संयुक्त प्रशिक्षण, अनुभव का आदान प्रदान, समुद्री खोज व बचाव कार्य, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

——————————————–
20. अमेरिका के वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमला कब हुआ था?

a. 10 सितंबर 2001
b. 11 सितंबर 2003
c. 11 सितंबर 2004
d. 11 सितंबर 2001
Answer: d. 11 सितंबर 2001

इस दिन आतंकवादियों ने यात्री विमानों को मिसाइल की तरह इस्तेमाल करते हुए अमेरिका के विश्वप्रसिद्ध वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन को निशाना बनाया।

  • आज ही के दिन 11 सितंबर 1893 को स्‍वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में विश्‍व धर्म सम्‍मेलन में चर्चित भाषण दिया था।
  • महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म 11 सितंबर 1895 को हुआ था।

——————————————–
अब कल का क्‍वेश्‍चन ले लेते हैं

Q. बिम्‍सटेक का नया महासचिव किसे नियुक्‍त किया गया है?

– एम. शहीदुल इस्लाम (बांग्‍लादेश)

Q. बिम्‍सटेक का नया अध्‍यक्ष किसे चुना गया है?

– श्रीलंका

DsGuruJi HomepageClick Here