Blog

11 September 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 11 September 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. IAAF कॉन्टिनेंटल कप में पहली बार किस भारतीय ने पदक जीतकर इतिहास रच दिया? इस खिलाड़ी का नाम और पदक बताएं?

a. मोहिंदर सिंह (कांस्‍य)
b. मेहर चांद धवन (कांस्‍य)
c. अपरिंदर सिंह (कांस्‍य)
d. विजय सिंह चौहान (कांस्‍य)

Answer: c. अपरिंदर सिंह ने कांस्‍य पदक जीता।

अरपिंदर इस टूर्नामेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. उन्‍होंने लांग जंप में ब्रॉन्‍ज मेडेल पाया।

पच्चीस वर्षीय अरपिंदर साल में एक बार होने वाली इस प्रतियोगिता में एशिया पैसेफिक टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

आपको पता ही होगा कि अपरिंदर जकार्ता एशियन गेम्‍स में गोल्‍ड मेडेल जीत चुके हैं।

IAAF का फुलफॉर्म International Association of Athletics Federations

IAAF कॉन्टिनेंटल कप में अमेरिका के मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन क्रिस्टियन टेलर ने स्वर्ण पदक जीता.

ओस्ट्रावा (चेक गणराज्य) में IAAF कॉन्टिनेंटल कप का आयोजन हो रहा है।
2010 से पहले आईएएएफ विश्व कप के नाम से जाना जाता था.

——————————————–
2. अंतरराष्‍ट्रीय न्‍यायालय (ICJ) में, भारत ने किस देश को चागोस द्वीप समूह पर अपने दावे पर समर्थन दिया है, फिलहाल यह द्वीपसमूह यूनाइटेड किंगडम के नियंत्रण में है?

a. मॉरिशस
b. थाईलैंड
c. श्रीलंका
d. पाकिस्‍तान

Answer: a. मॉरिशस

सबसे पहले बता दूं कि ये है मॉरिशस। यहां पर। इसी के पास इस जगह पर चागोस द्वीप समूह है।

1968 में मॉरिशस को इंडिपेंडेंस देते हुए यूनाइटेड किंगडम ने डियोगो गार्सिया द्वीप लीज पर ले लिया था। 50 साल का कांट्रैक्‍ट साइन हुआ। लेकिन इसके बाद भी यूके ने इसपर से अपना दावा नहीं छोड़ा।

बल्कि उसने यह द्वीप अमेरिका को दे दिया। यहां पर अमेरिका ने मिलीटरी बेस बनाया हुआ है।

इसी को लेकर मॉरिशस काफी विरोध करता रहा। और कुछ वक्‍त पहले वह संयुक्‍त राष्‍ट्र में पहुंचा। तब वोटिंग इस बात पर हुई कि मॉरिशस को इंटरनेशन कोर्ट ऑफ जस्टिस में यूके के खिलाफ मुकदमा करना चाहिए या नहीं। तब बहुमत मॉरिशस के पास आया।

इसी को लेकर मॉरिशस अंतरराष्‍ट्रीय न्‍यायालय पहुंचा है। इसको इंडिया ने भी समर्थन दिया है।

भारत ने ऐसा क्‍यों किया – पहला कि भारत का परम मित्र मॉरिशस है। दूसरा कि भारत ऐसा करके किसी भी देश की साम्राज्‍यवाद की नीति को नकार रहा है।

मॉरिशस में अंतराष्‍ट्रीय हिन्‍दी सम्‍मेलन हुआ था। 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस पर मॉरिशस हमारा पार्टनर कंट्री होगा।

मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस है।

——————————————–
3. फसल के उस संक्रामक रोग का नाम क्‍या है, जिसकी वजह से बांग्‍लादेश की सीमा से सटे पश्चिमी बंगाल के पांच जिलों में गेहूं की बुवाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया है? इस बीमारी से दुनिया के गेहूं उत्‍पादक देशों में खलबली मची हुई है।

a. व्‍हीट ब्‍लास्‍ट
b. यूजी-99
c. फफूंद
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. व्‍हीट ब्‍लास्‍ट

व्हीट ब्लास्ट जैसे फंगल (फफूंदी) से होने वाला संक्रामक है। यह आमतौर पर धान में होता रहा है। लेकिन अब गेहूं की फसल में संक्रमण फैला है। इससे पूरी फसल बर्बाद हो जाती है। बांग्‍लादेश में फसल में इस बीमारी के फैलने के संकेत मिले हैं। दुनिया के कई देश में यह संक्रमण फैल चुका है।

भारत सरकार ने बांग्लादेश को भी यह सुझाव दिया गया है कि वह भी अपनी सीमा से 10 किमी अंदर तक गेहूं की खेती करने पर प्रतिबंध लगा दे।

——————————————–
4. किस राज्‍य के मुख्‍यमंत्री ने 2022 तक राज्‍य में कुपोषण दर 11 प्रतिशत कम करने का दावा किया है?

a. बिहार
b. उत्‍तर प्रदेश
c. उत्‍तराखंड
d. हिमाचल प्रदेश

Answer: d. हिमाचल प्रदेश

राजधानी शिमला
सीएम जयराम ठाकुर

——————————————–
5. नवंबर में होने वाले खाद्य प्रसंस्‍करण शिखर सम्‍मेलन (Food Processing Summit) में कौन सा देश झारखंड का साझेदार होगा?

a. रूस
b. चीन
c. सिंगापुर
d. जापान

Answer: b. चीन

झारखंड में टमामटर की खेती 35 लाख टन उत्‍पादन हुआ है। लेकिन 15 लाख टन की ही जरूरत थी। तो

चीन साझेदार देश होगा।

——————————————–
6. सेवा गुणवत्ता में कमी की वजह से ट्राई (TRAI) ने किन टेलिकॉम कंपनियों पर जुर्माना लगाया है?

a. जियो
b. एयरटेल
c. आइडिया और वोडाफोन
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

ट्राई का फुलफॉर्म है टेलिकॉम रेग्‍युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया। उसने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर (अब मर्जर हो चुका) जर्माना लगाया है।

यह जुर्माना मार्च तिमाही में सेवा गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करने की वजह से लगाया है।

सबसे ज्‍यादा जर्माना रिलायंस जियो पर 34 लाख रुपये का लगाया गया है।

आइडिया सेल्युलर पर 12.5 लाख और वोडाफोन पर 4 लाख का जुर्माना लगा है। इन दोनों कंपनियों का अब मर्जर हो चुका है।

भारती एयरटेल पर 11 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है।

TRAI के चेयरमैन आरएस शर्मा

——————————————–
7. गूगल ने वैज्ञानिक समुदाय के लिए कौन सा नया सर्च इंजन लॉन्च किया?

a. डेटासेट सर्च
b. साइंटिफिक सर्च
c. डेटा सर्च
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. डेटासेट सर्च

गूगल ने इसे 6 सितंबर 2018 को लांच किया है। ताकि साइंटिस्‍ट लोगों को उनके काम का जरूरी डेटा आसानी से ऑनलाइन मिल सके।

डेटासेट सर्च किसी प्रकाशक की साइट, डिजिटल लाइब्रेरी या लेखक के व्यक्तिगत वेब पेज से, जहां भी होस्ट की जाती है, डेटासेट ढूंढने में सहायता करेगा।

गूगल के बारे में:
सीईओ – सुंदर पिचई
मुख्यालय – कैलिफ़ोर्निया, यू.एस.ए

——————————————–
8. किस विधानसभा ने हाल ही में विधान परिषद की स्‍थापना के लिए प्रस्‍ताव पारित किया?

a. बिहार
b. उत्‍तर प्रदेश
c. महाराष्‍ट्र
d. ओडिशा

Answer: d. ओडिशा

6 सितम्बर को ओडिशा विधानसभा ने यह प्रस्‍ताव पारित किया। अब इसे संसद से पास करवाना होगा। तभी विधानपरिषद वहां स्‍थापित हो पाएगी।

इस विधानपरिषद् के 49 सदस्य होंगे। प्रत्येक दो वर्ष बाद विधानपरिषद् के 1/3 सदस्य सेवानिवृत्त होंगे।

संसद की तरह भारत के कई राज्यों में द्विसदनात्मक व्यवस्था है। वर्तमान समय में केवल 7 राज्यों में विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद् की व्यवस्था है।

यह सात राज्य हैं – आंध्र प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना व उत्तर प्रदेश।

तमिलनाडु ने भी विधान परिषद् के निर्माण के लिए कानून बनाया था, परन्तु 2010 में इस कानून को वापस ले लिया गया था।

असम और राजस्थान में विधान परिषद् के गठन के प्रस्ताव संसद में लंबित पड़े हुए हैं।

राज्य में विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद् शुरू करने की व्यवस्था संविधान के अनुच्छेद 171 में की गयी है।

——————————————–
9. पुस्तक ‘संवैधानिक भारत: एक आदर्श परियोजना’को उपराष्‍ट्रपति ने हाल ही में लांच किया, इसके लेखक कौन हैं?

a. एम वेंकैया नायडू
b. नितिन गडकरी
c. बिद्युत चक्रवर्ती
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. बिद्युत चक्रवर्ती

बुक की लांचिंग 5 सितंबर को हुई है।

——————————————–
10. नेपाल का नया सेनाध्‍यक्ष किसे बनाया गया है?

a. जनरल पूर्ण चंद्र थापा
b. जनरल राजेंद्र छेत्री
c. जनरल पूर्व थापा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. जनरल पूर्ण चंद्र थापा

नेपाल की राष्‍ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने थापा को सेनाध्‍यक्ष का बैज लगाया।
उन्‍होंने एक महीने पहले कार्यवाहक सेनाध्‍यक्ष का पदभार संभाला था।

——————————————–
11. पाकिस्‍तान के 13वें राष्‍ट्रपति के रूप में 9 सितंबर को किसने शपथ ली?

a. आरिफ अल्‍वी
b. ममनून हुसैन
c. कमर जावेद बाजवा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. आरिफ अल्‍वी

पाकिस्‍तान के चीफ जस्टिस साकिब निसार ने 9 सितंबर यानी कल ही उन्‍हें शपथ दिलाई। वहां के राष्‍ट्रपति भवन को ऐवान-ए-सद्र कहते हैं।

——————————————–
12. रिलायंस इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर ने हाल ही में राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के खिलाफ कितने करोड रुपए का मध्‍यस्‍थता अवार्ड (Arbitration award) जीता?

a. 50 करोड़ रुपए
b. 200 करोड़ रुपए
c. 400 करोड़ रुपए
d. 600 करोड़ रुपए

Answer: b. 200 करोड़ रुपए

मध्‍यस्‍थता अवार्ड मिला है 200 करोड़

नेशनल हाइवे पर टोल प्‍लाजा को लेकर विवाद हुआ था। इसको लेकर रिलायंस कोर्ट चला गया था। तो इसको पे करेगा एचएनएआई।

——————————————–
13. किस एयर मार्शल ने डाडीगल में वायु सेना अकादमी (AFA) के कमांडेंट के रूप में कार्यभार संभाला?

a. प्रदीप वसंत नाइक
b. अरुप रहा
c. अरविंद्र सिंह बुटोला
d. अनिल कुमार

Answer: c. अरविंद्र सिंह बुटोला

——————————————–
14. छठा अंतरराष्ट्रीय जराचिक्तसा आर्थोपेडिक सम्मेलन कहां आयोजित किया गया, जिसका उद्धाटन गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया?

a. दिल्‍ली
b. चंडीगढ़
c. वाशिंगटन डीसी
d. पेरिस

Answer: a. दिल्‍ली

यह आयोजन एम्‍स दिल्‍ली में हुआ था। यह भारत के जेरियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा आयोजित किया गया था।

——————————————–
15. गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का लोकार्पण 31 अक्‍टूबर को होगा, जो दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। इसका नाम बताएं

a. स्टैचू ऑफ लिबर्टी
b. स्टैचू ऑफ यूनियन
c. स्टैचू ऑफ यूनिटी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. स्टैचू ऑफ यूनिटी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्तूबर को इसका लोकार्पण करेंगे।

– इस मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर होगी। जोकि दुनिया में सबसे ऊंची है।

– फिलहाल, दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति चीन में बनी बुद्ध की मूर्त है, जिसकी ऊंचाई 128 मीटर है।

– 2013 में सरदार पटेल की मूर्ति का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस मूर्ति को बनाने में लगभग 2,990 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

——————————————–
16. चीन ने जलवायु परिवर्तन का सर्वेक्षण करने के लिए किस रॉकेट से नया उपग्रह एचवाई -1 सी सफलतापूर्वक लांच किया है?

a. लांग मार्च -1 ए
b. लांग मार्च -3 सी
c. लांग मार्च -2 सी
d. लांग मार्च -1 डी

Answer: c. लांग मार्च -2 सी

इस उपग्रह का उद्देश्य समुद्री जल की बेहतर निगरानी करना और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का अध्ययन करना है।

चीन:
राष्ट्रपति: शी जिनपिंग।
प्रधान मंत्री: ली केकियांग।

——————————————–
17. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18000 रन पूरे करने वाले चौथे खिलाड़ी कौन बन गए हैं?

a. महेंद्र सिंह धोनी
b. वीरेंद्र सहवाग
c. विराट कोहली
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. विराट कोहली

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल मैदान पर 49 रनों की अपनी पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18000 रन पूरे कर लिए।

यह मुकाम हासिल करने वाले वह केवल चौथे भारतीय हैं।

इस सूची में उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ शामिल हैं।

——————————————–
18. राजस्‍थान विधानसभा ने कौन सा विधेयक पारित किया, जिससे पंचायत चुनाव लड़ने की चाह रखने वालों के लिए दो-बच्‍चे प्रावधान में छूट दी है, बशर्ते कि इनमें से एक बच्‍चा दिव्‍यांग हो।

Answer: राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2018

इसे 8 सितंबर को विधानसभा ने पास किया।

——————————————–
19. रामनाथ कोविंद द्वारा आठ दिवसीय यात्रा के दौरान किस देश के साथ असैन्य परमाणु सहयोग सहित 4 और समझौते किये गये?

a. बुल्गारिया
b. जॉर्डन
c. मिस्र
d. कुवैत

Answer: a. बुल्गारिया

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनके बुल्गारियाई समकक्ष रूमेन रादेव के मध्य हुई बैठक में चार विषयों से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये.

——————————————–

DsGuruJi Homepage Click Here