Blog

10 September 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 10 September 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. किस कंपनी ने भारत में एयर टैक्‍सी सेवा शुरू करने की इच्‍छा जताते हुए केंद्र सरकार को अपना प्‍लान साझा किया है?

a. ऊबर
b. ओला
c. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड
d. जेट एयरवेज

Answer: a. ऊबर

कैब सेवा प्रदान करने वाली अमेरिकी कंपनी ऊबर के अधिकारियों ने 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।

कंपनी के एविएशन प्रोग्राम के प्रमुख एरिक एलिसन ने प्रधानमंत्री को ‘ऊबर एलिवेट’ के तहत अपनी भविष्य की हवाई टैक्सी सेवा के बारे में जानकारी दी और दिखाया कि कैसे उभर की भविष्य की हवाई सेवा कैसे क्षेत्र और दुनिया में रोमांच ला सकता है।

ऊबर मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू जैसे बड़े शहरों को संभावित योजनाओं के रूप में विचार कर रही है। उसने 2022 – 23 तक इसे शुरू करने की दिलचस्‍पी दिखाई है।

कंपनी ने आने वाले वक्त में ‘उबर एलिवेट’ प्रोजेक्ट के तहत अमेरिका के अलावा दुनिया के जिन पांच देशों को ‘एयर इंटरनैशनल सिटी’ के तौर पर चुना है, उनमें भारत भी एक है.

———————————————–
2. सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐसी योजना को मंजूरी दी है, जिसमें बलात्‍कार और यौन हमले के पीडित को मुआवजा दिया जाएगा, यह न्‍यूनतम राशि कितनी है?

a. दो लाख
b. तीन लाख
c. चार लाख
d. पांच लाख

Answer: c. चार लाख

इस योजना को केंद्र सरकार की सलाह से राष्‍ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (National Legal Services Authourity (NALSA) ने तैयार किया है।

योजना 2 अक्‍टूबर 2018 को लांच की जाएगी।

इसके तहत

-बलात्कार पीडि़ता को अनिवार्य न्यूनतम मुआवजा – 4 लाख रुपये

-लाइफ लॉस होने या गैंग रेप पीड़ितों के लिए न्यूनतम मुआवजा – 5 लाख रुपये और अधिकतम मुआवजा – 10 लाख रुपये

-जलने और एसिड हमलों के पीड़ितो के लिए न्यूनतम मुआवजा – 7 लाख रुपये और 50% जलने के लिए 5 लाख रुपये।

– एसिड हमले के शिकार के लिए 15 दिनों के भीतर 1 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा और इसके बाद 2 लाख रुपये का भुगतान 2 महीने के भीतर किया जाएगा।

———————————————–
3. बेंगलुरु में आयोजित स्पेस एक्सपो में इसरो ने मिशन गगनयान के भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए स्‍पेस सूट का प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया है, इसे किसने बनाया है?

a. विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर, तिरुवनंतपुरम
b. भाभा एटोमिट रिसर्च सेंटर
c. स्‍पेस सूट रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर, तिरुवनंतपुरम

सह नारंगी रंग का है।

भारत 2022 तक अंतरिक्ष में भारतीय अंतरिक्ष यात्री को भेजने की तैयारी कर रहा है।

इस सूट को तिरुवनन्तपुरम स्थ‍ित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में तैयार किया गया है. इस सूट को बनाने में 2 साल का समय लगा है.

इस सूट में ऑक्सीजन सिलेंडर फ‍िट किया जा सकता है, जिससे एस्ट्रोनॉट 60 मिनट तक सांस ले सकें

स्पेस रिसर्च बॉडी ने क्रू मॉडल और क्रू एस्केप मॉडल का भी प्रदर्शन किया. प्रोटोटाइप क्रू मॉडल को इसरो पहले ही टेस्ट कर चुका है

क्रू मॉडल कैप्सूल में 3 एस्ट्रोनॉट 5 से 7 दिन की यात्रा के लिए निकलेंगे. कैप्सूल में थर्मल श‍ील्ड मौजूद है. साथ ही यह जलते हुए गोले में बदल जाएगा जब एस्ट्रोनॉट दोबारा पृथ्वी के वायुमंडल में आएंगे.

माना जा रहा है कि कैप्सूल गुजरात की तट के पास अरब सागर में गिरेगा. यहां भारतीय नेवी और कोस्ट गार्ड पहले से तैनात होंगे.

—————————————
4. 52वीं ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में निशानेबाज अंकुर मित्‍तल ने पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में कौन सा पदक जीता?

a. गोल्‍ड
b. सिल्‍वर
c. ब्रॉन्‍ज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. गोल्‍ड

चैंपियनशिप में भारत का यह सातवां स्वर्ण पदक है. इससे पहले भारत के दो निशानेबाज जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल चुके हैं. सौरभ चौधरी ने 10 मी. एयर पिस्टल, तो ह्रदय हजारिका ने 10 मी. एयर राइफल वर्ग में दुनिया भर को भारत की शूटिंग ताकत के बारे में एहसास कराया है.

प्रतियोगिता के सातवें दिन यानी 8 सितंबर को भारत के खाते में सात स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य के साथ कुल 20 पदक हैं और तालिका में वह कोरिया और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है।

———————————————–
5. एक्सिस बैंक के नया प्रबंध निदेशक (MD) और सीईओ किसे नियुक्‍त करने का फैसला किया है?

a. शिखा शर्मा
b. अमिताभ चौधरी
c. राजेश शर्मा
d. परेश सुक्‍थंकर

Answer: b. अमिताभ चौधरी

54 साल के अमिताभ शिखा शर्मा के एक्सिस बैंक को छोड़ने के बाद नए सीईओ होंगे। अमिताभ फिलहाल एचडीएफसी लाइफ के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

एमडी और सीईओ के रूप में अमिताभ का कार्यकाल तीन साल का होगा जो 1 जनवरी 2019 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2021 तक रहेगा। तो अगर सवाल आए कि इस वक्‍त एक्सिस बैंक के सीईओ या एमडी कौन हैं तो वो शिखा शर्मा ही हैं।

एक जनवरी 2019 से अभिताभ चौधरी सीईओ और एमडी का पद संभालेंगे।

———————————————–
6. अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्‍ड ट्रंप ने किस देश से आयात होने वाले तकरीबन सभी सामानों पर शुल्क लगाने की दी धमकी दी है?

a. चीन
b. कनाडा
c. भारत
d. पाकिस्‍तान

Answer: a. चीन

देखिए, ट्रंप ने अब तक जो भी धमकियां दी है, उनमें से ज्‍यादातर में उसने करके दिखाया है। इसलिए इस ऐलान को भी सीनियसली लिया जा रहा है।

ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट आ गई और डॉलर के मुकाबले चीनी मुद्रा युआन लुढ़क गई। ट्रंप पहले ही 50 अरब डॉलर (करीब 36 हजार करोड़ रुपये) मूल्य के चीनी सामानों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगा चुके हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति के इस नए फरमान के चलते दोनों देशों में ट्रेड वार तेज होने के आसार बढ़ गए हैं। ट्रंप की धमकी के बाद चीन ने भी कहा है कि वह अमेरिकी कंपनियों पर कार्रवाई कर सकता है।

ट्रेड वार बढ़ता है तो भारत के लिए ठीक नहीं है। रुपया पहले से ही लगातार नीचे जा रहा है।

———————————————–
7. एयरो इंडिया शो 2019 का आयोजन किस शहर में होगा?

a. लखनऊ
b. कोलकाता
c. हैदराबाद
d. बेंगलुरु

Answer: d. बेंगलुरु

एयरो इंडिया शो और डिफेंस एग्जिबिशन का आयोजन बेंगलुरु में ही होगा। देश का सबसे बड़ा एयर शो कर्नाटक की राजधानी में 20 से 24 फरवरी को अगले साल होगा। रक्षा मंत्रालय की ओर से इस आयोजन की घोषणा की गई है।

‘एयरो इंडिया’ एक व्यावसायिक एयर शो है, जिसका आयोजन डिफेंस एग्जीबिशन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से किया जाता है।

इसमें रक्षा मंत्रलय, वायुसेना, डीआरडीओ, अंतरिक्ष विभाग और नागरिक उड्डयन मंत्रलय का सहयोग होता है।

फाइटर जेट हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं। उड्डयन क्षेत्र की नई तकनीक, सूचना व विचारों का आदान-प्रदान भी होता है।

———————————————–
8. BIMSTEC देशों के बीच पहली बार संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास 10 सितंबर से कहां होगा?

a. पुणे
b. काठमांडू
c. ढाका
d. बेंगलुरू

Answer: a. पुणे

BIMSTEC का फुल फॉर्म है (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल ऐंड इकनॉमिक कॉपरेशन)

यह एक्सरसाइज 10 से 16 सितंबर तक पुणे में होनी है। जिसमें भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार और थाइलैंड शामिल हो रहा है।

ताजा अपडेट यह है कि नेपाल ने इसमें हिस्‍सा न लेने का फैसला किया है।

दरअसल, हाल ही में BIMSTEC समिट के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में जॉइंट मिलिटरी एक्सरसाइज करने का प्रस्ताव रखा था। तभी से नेपाल में इसको लेकर सवाल उठने लगे थे।

———————————————–
9. किताब ‘Shades of Truth – A Journey Derailed’ किसने लिखी?

a. कपिल सिबल
b. शशि थरूर
c. अरुण जेटली
d. सुमित्रा महाजन

Answer: a. कपिल सिबल

इस बुक को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व उप राष्‍ट्रपति हामिद अंसारी ने 7 सितंबर को लांच किया है।

———————————————–
10. सर्जिकल स्‍ट्राइक दिवस कब मनाया जाएगा?

a. 2 नवंबर
b. तीन नवंबर
c. 2 अक्‍टूबर
d. 28 सितंबर

Answer: d. 28 सितंबर

इस दिन भारत के उस बड़े कदम को पूरे दो साल हो जाएंगे जब भारतीय सेना ने पीओके की सीमा को पार कर पाकिस्तानी सेना के आतंकी कैंप को तबाह कर दिया था।

———————————————–
11. एसबीआई म्‍यूचुअल फंड ने किसे अपना प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्‍त किया है?

a. देशदीपक गगंवार
b. दीपक गर्ग
c. अश्‍वनी भाटिया
d. अनुराधा राव

Answer: c. अश्‍वनी भाटिया

उन्होंने अनुराधा राव की जगह ली।

———————————————–
12. स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के नए प्रबंध निदेशक (MD) का नाम बताएं?

a. अंशुला कांत
b. राजीव तिवारी
c. हरमन सिंह
d. विक्रांत सोढ़ी

Answer: a. अंशुला कांत

उन्होंने बी श्रीराम की जगह ली, जिन्होंने आईडीबीआई बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में पदभार संभाला है।

इस नियुक्ति से पहले, कांत बैंक की उप प्रबंध निदेशक थी।

इस नियुक्ति के साथ अब एसबीआई में चार एमडी हैं – पी.के.गुप्ता, डी.के.खारा, अरजीत बसु और अंशुला कांत।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया:
मुख्यालय: मुंबई।
अध्यक्ष: रजनीश कुमार।
सीईओ: अरिजीत बसु।

———————————————–
13. किस बैंक ने घोषणा की है कि उसके उपयोगकर्ता डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्‍तेमाल किए बिना ही, एटीएम से कैश निकाल सकते हैं?

a. एयरटेल पेमेंट बैंक
b. पेटीएम बैंक
c. इंडिया पोस्‍ट पेमेंट बैंक
d. एचडीएफसी बैंक

Answer: a. एयरटेल पेमेंट बैंक

एयरटेल:
मुख्यालय: नई दिल्ली।
सीईओ: गोपाल विट्टल।

एयरटेल एयरटेल बैंक:
मुख्यालय: नई दिल्ली।
सीईओ: अनुब्रता विश्वास।
स्थापित: 2016।

———————————————–
14. किस बैंक को 655 करोड़ रुपए के बॉन्‍ड पर कॉल विकल्‍प के लिए आरबीआई की मंजूरी मिली?

a. फेडरल बैंक
b. स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया
c. इलाहाबाद बैंक
d. इंडियन ओवरसीज बैंक

Answer: d. इंडियन ओवरसीज बैंक

इंडियन ओवरसीज बैंक:
मुख्यालय: चेन्नई।
सीईओ: आर सुब्रमण्य कुमार।

———————————————–
15. रेलवे और कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय रेलवे ई-खरीद प्रणाली के लिए एक मोबाइल एप लांच किया, उसका नाम बताएं?

a. पूर्ति
b. सुविधा
c. योजना
d. आपूर्ति

Answer: d. आपूर्ति

इस ऐप में भारतीय रेल की ई-संविदा और ई-नीलामी संबंधी गतिविधियों के आंकड़े और सूचना उपलब्‍ध हैं।

———————————————–
16. भारतीय रेलवे ने किस महान व्‍यक्ति के जन्‍मदिन पर ट्रेनों में सिर्फ शाकाहारी भोजन परोसने का फैसला किया है?

a. नरेंद्र मोदी
b. अटल बिहारी वाजपेई
c. जवाहरलाल नेहरू
d. महात्‍मा गांधी

Answer: d. महात्‍मा गांधी

———————————————–
17. नेशनल ग्रीन ट्रिब्‍यूनल (NGT) ने दिल्‍ली में भूजल रिचार्ज पर समयबद्ध कार्रवाई योजना तैयार करने के लिए किसकी अध्‍यक्षता में निगरानी समिति का गठन किया है?

a. जस्टिस एपी शाह
b. जस्टिस एसपी गर्ग
c. जस्टिस अनीता शर्मा
d. जस्टिस विद्युत शर्मा

Answer: b. जस्टिस एसपी गर्ग

समिति के अन्य सदस्य दिल्ली जल बोर्ड, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केंद्रीय भूजल प्राधिकरण और उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) से संबंधित प्रतिनिधि है।

———————————————–
18. पाकिस्‍तान, पंजाब के किस कॉरीडोर को भारतीय सिख समुदाय के लिए खोलने को तैयार हुआ है?

a. करतारपुर साहिब कॉरीडोर
b. सिआलकोट कॉरीडोर
c. पंजा साहिब कॉरीडोर
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. करतारपुर साहिब कॉरीडोर

———————————————–
19. एशिया के उस पहले एयरपोर्ट का नाम बताएं, जहां बोर्डिग पास के लिए फेस रिकग्निशन का इस्‍तेमाल होगा?

a. केम्‍पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
b. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
c. छत्रपति शवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
d. विजयवाड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Answer: a. केम्‍पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

यह एयरपोर्ट बेंगलुरु में है।

———————————————–
20. अंतरराष्‍ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया गया?

a. पांच सितंबर
b. छह सितंबर
c. सात सितंबर
d. आठ सितंबर

Answer: d. आठ सितंबर

इस दिवस का थीम था – साक्षरता और कौशल विकास।

DsGuruJi Homepage Click Here