Blog

1 SEPTEMBER 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 1 SEPTEMBER 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. चेरापूंजी को पछाड़ते हुए इस साल मानसून में सबसे ज्‍यादा बारिश किस जगह हुई है?

a. महाबलेश्‍वर
b. मौसिनराम
c. अंबोली
d. चेरापूंजी

पृथ्‍वी पर सबसे ज्‍यादा बारिश होने वाले जगहों में से चेरापूंजी को एक माना जाता है। चेरापूंजी मेघालय में है। भारत में सबसे ज्‍यादा बारिश वहां होती रही है। लेकिन इस साल इसमें बदलाव आ गया है। उसकी जगह किसने ले ली है।

Answer: a. महाबलेश्‍वर

यह महाराष्‍ट्र के सतारा जिले में है।

चेरापूंजी में इस मानसून में 4730.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि यहां सामान्‍य 8609.6 मिलीमीटर बारिश होती रही है। मतलब इस बार आधे के करीब में बारिश हुई।

जबकि महाबलेश्‍वर में इस बार 7520.3 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां सामान्‍य से ज्‍यादा बारिश हुई है।

India Meteorological Department (IMD) ने यह आंकड़ा जारी किया है

महाबलेश्‍वर में महाराष्‍ट्र के सतारा जिले में है। यहां पंचगंगा नदी है। पांच नदियों का उद्गम है यहां पर। कृष्‍णा, वीना, कोयना, सावित्री और गायत्री नदी निकलती है यहां से।

——————————————–
2. एशियाई खेल में 1500 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में किस खिलाड़ी ने भारत को गोल्‍ड मेडल दिलाया?

a. मनजीत सिंह
b. धरुण अय्यासामी
c. राजीव अकोरिया
d. जिनसन जॉनसन

d. जिनसन जॉनसन

जिनसन जॉनसन ने 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन यानी 30 अगस्‍त को 1,500 मीटर रेस में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। जॉनसन ने 1,500 मीटर की दूरी 3:44.72 मिनट में पूरी की। इस स्पर्धा के महिला वर्ग में भारत की चित्रा उन्नीकृष्णन ने कांस्य पदक जीता।

———————————————
3. किस आयोग ने अपनी मसौदा रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौपा है जिसमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने के लिए संविधान में संशोधन की सिफारिश की गई है?

a. विधि आयोग
b. चुनाव आयोग
c. लोकपाल आयोग
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. विधि आयोग

कानून मंत्रालय को सौंपी गई इस मसौदा रिपोर्ट के मुताबिक ‘जम्मू एवं कश्मीर को छोड़कर हाउस ऑफ द पीपल (लोकसभा) और विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने के लिए संविधान में संशोधन की सिफारिश की गई है।’ लॉ कमीशन के चेयरमैन बलवीर सिंह चौहान

———————————————
4. 18वें एशियाई खेलों में 4×400 मीटर रिले महिला टीम स्‍पर्धा में किस देश की टीम ने गोल्‍ड मेडल जीता?

a. भारत
b. श्रीलंका
c. इंडोनेशिया
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. भारत

इस टीम में हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेल्लुआ कोरोथ थीं।

———————————————
5. बिम्स्टेक का चौथा समिट 30 व 31 अगस्‍त को नेपाल आयोजित हुआ है, इस संगठन में कितने सदस्‍य देश हैं?

a. 5
b. 7
c. 8
d. 9

Answer: b. 7

इस समूह में सार्क मेंबर कंट्री बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका शामिल हैं। इनके अलावा आसियान के दो देश म्यांमार और थाईलैंड भी इसके सदस्य हैं।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में 30 अगस्त 2018 को चौथा बिम्सटेक सम्मेलन आरंभ हुआ. यह दो दिवसीय सम्मेलन है और पीएम नरेंद्र मोदी ने इस समिट में हिस्‍सा लिया है। इसका विषय ‘शांतिपूर्ण, समृद्ध एवं सतत बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र हेतु’है।

बिम्सटेक – बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल ऐंड इकॉनमिक को-ऑपरेशन’

इससे पहले गोवा में यह समिट हुई थी, दो साल पहले।

———————————————
6. किस राज्‍य के सिंचाई दक्षता सुधार परियोजना (Irrigation Efficiency Improvement Project) के लिए केंद्र सरकार ने एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ 375 मिलियन डॉलर के लोन समझौते पर सिग्‍नेचर किए?

a. झारखंड
b. राजस्‍थान
c. मध्‍य प्रदेश
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: c. मध्‍य प्रदेश

आज की वैल्‍यू के हिसाब से ये लोन करीब 23 सौ करोड़ के आस-पास। मध्‍य प्रदेश को मिला है। क्‍योंकि वहां पर सिंचाई दक्षता सुधार योजना शुरू हुई है। चार सौ से ज्‍यादा गांव में ये योजना चलाई जाएगी।

30 अगस्‍त को एशियाई विकास बैंक ने तीन राज्‍य को लोन दिया है।

दूसरा लोन कर्नाटक को 346 मिलियन डॉलर का मिला है। इससे 400 किलोमीटर की सड़क का जीर्णोद्धार किया जाएगा। ताकि कर्नाटक की कनेक्टिविटी ठीक हो सके। 12 जिलों की सड़क ठीक होगी।

तीसरा लोन पश्‍चिम बंगाल को 245 मिलियन डॉलर मिला है। पीने के पानी की व्‍यवस्‍था करवाने के लिए। इससे साढ़े 16 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। यह खासकर उन इलाकों में जहां, पानी में फ्लोराइड, आर्सेनिक और सॉल्‍ट है।

एशियाई विकास बैंक का मुख्‍यालय मनीला में है, जो फिलीपींस में है।

———————————————
7. केंद्रीय मंत्रीमंडल ने भारत पोस्‍ट पेमेंट बैंक (IPPB) की परियोजना परिव्‍यय (project outlay) के संशोधन को मंजूरी देकर इसकी स्‍थापना कीमत 800 रुपए से बढ़ाकर कितनी कर दी है?

a. 1435 करोड़
b. 800 करोड़
c. 1542 करोड़
d. 1281 करोड़

Answer: a. 1435 करोड़

IPPB को 1 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह मुख्यतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को फाइनेंशियल सर्विसेज उपलब्ध कराएगा। एक मात्र सरकारी पेमेंट बैंक है। बाकि जो भी पेमेंट बैंक खुले हैं वे सब प्राइवेट हैं। 650ब्रांच खोला जा रहा है। अब इसे बढ़ाकर कर दिया गया है 1435 करोड़। इसका टैग लाइन है आपका बैंक आपके द्वार। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्‍ट और सीईओ हैं सुरेश सेठी।

———————————————
8. बेल्जियम ग्रांड प्रिक्‍स 2018 का खिताब किसने जीता?

a. लुईस हैमिल्‍टन
b. सेबेस्‍टियन वेट्टल
c. सर्जीओ पेरेज
d. वलत्‍तेरी बोटास

Answer: b. सेबेस्‍टियन वेट्टल

इस रेस को जीता। वह फरारी चलाते हैं।

———————————————
9. आईआईटी दिल्ली और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने 30 अगस्‍त को किस जगह बायोमेडिकल रिसर्च पार्क स्‍थापित करने का समझौता किया है?

a. हरियाणा के झज्जर में
b. पंजाब के जालंधन में
c. हरियाणा के गुड़गांव में
d. हरियाणा के पानीपत में

Answer: a. हरियाणा के झज्जर में

———————————————
10. पशुपाल, डेयरी और मत्‍स्‍यपालन के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और किन दो देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर सिग्‍नेचर हुए हैं?

a. जापान और बांग्‍लादेश
b. यूनाइटेड किंगडम और उत्‍तरी आयरलैंड
c. स्‍कॉटलैंड और यूएसए
d. फ्रांस और जापान

b. यूनाइटेड किंगडम और उत्‍तरी आयरलैंड

दोनों के साथ सिग्‍नेचर हुआ है अलग-अलग।

———————————————
11. पहला सार्क कृष‍ि सहकारी व्‍यापर फोरम (Agri Cooperative Business Forum) किस देश में शुरू हुआ?

a. नेपाल
b. मालदीव
c. भूटान
d. बांग्‍लादेश

Answer: a. नेपाल

सार्क का फुल फॉर्म है साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन।

ये सार्क का मुख्‍यालय भी है।

———————————————
12. मध्‍य प्रदेश और महाराष्‍ट्र सरकारों के साथ शिपिंग और रेल मंत्रालय ने करीब कितने करोड़ रुपए के इंदौर-मानमाड रेल परियोजना को लागू करने के लिए समझौते पर सिग्‍नेचर किए हैं?

a. 6000 करोड़
b. 4000 करोड़
c. 3000 करोड़
d. 9000 करोड़

Answer: d. 9000 करोड़

इंदौर मध्‍य प्रदेश में है और मनमाड महाराष्‍ट्र में।

इसकी वजह से लगभग 150 किलोमीटर कम होगा।

———————————————
13. अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा ने कितने नए जिलों के निर्माण के लिए एक विधेयक पास किया है?

a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार

Answer: c. तीन

पाकके-केसांग जिला (पूर्व कामेंग) – ये हाथियों के लिए फेमस है
लेपा राडा जिला (लोअर सियांग)
शि-योमी जिला (पश्चिम सियांग) से कटेगा।

तीन जिले बनेंगे अरुणाचल प्रदेश में।

———————————————
14. पर्यटन मंत्रालय ने किन दो राज्‍यों में 165.95 करोड़ रुपए के लिए स्‍वदेश दर्शन योजना के विरासत और उत्‍तर पूर्व सर्किट (Heritage and North East Circuits of Swadesh Darshan Scheme) के तहत दो नई परियोजना को मंजूरी दी है?

a. पंजाब और त्रिपुरा
b. सिक्किम और मणिपुर
c. बिहार और पश्चिम बंगाल
d. तमिलनाडु और कर्नाटक

Answer: a. पंजाब और त्रिपुरा

29 अगस्‍त को ये सिग्‍नेचर हुए हैं।

पंजाब राज्‍य में हेरिटेज सर्किट के तहत परियोजना आनंदपुर साहिब- फतेहगढ़ साहिब – चमकोर साहिब – फिरोजपुर – अमृतसर – खटका कलन – कलानौर – पटियाला की 99.95 करोड़ रुपए की लागत से कवर करती है।

त्रिपुरा में उत्‍तर पूर्व सर्किट के तहत सुरमा चेरा- उनाकोटी – जंपुई हिल्‍स – गुनाबाती – भुवनेश्‍वरी – मतावरी – नेरमाहल – बॉक्‍सनगर- चट्टा खोल – पिलक – अवंगचात्रा
यहां परियोजना लागत 65 करोड़ रुपए है।

——————————————–
15. केंद्र सरकार और किस राज्‍य ने विश्‍व बैंक से 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर का विकास नीति ऋण पर सिग्‍नेचर किए हैं, जिससे उस राज्‍य में 24×7 पावर फॉर ऑल कार्यक्रम के तहत अपने विद्युत वितरण क्षेत्र के प्रर्दशन में सुधार का लक्ष्‍य है?

a. राजस्‍थान
b. बिहार
c. पंजाब
d. उत्‍तर प्रदेश

a. राजस्‍थान

———————————————
16. भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक ________ ने 50 प्रोटीन बायोमार्कर्स की पहचान की है जो गैर-आक्रामक रूप से सूजन आंत्र रोग (आईबीडी) का पता लगा सकते हैं?

a. विजय कृष्णन
b. चंदर मोहन
c. कुलित सिंह
d. प्रणब सिंह

Answer: b. चंदर मोहन

भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक चंदर मोहन ने 50 प्रोटीन बायोमार्कर्स की पहचान की है जो गैर-आक्रामक रूप से सूजन आंत्र रोग (आईबीडी) का पता लगा सकते हैं। आईबीडी तब होता है जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अपनी आंतों से लड़ती है।

चंदर मोहन अमेरिका में ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

——————————–
17. दुधवा टाइगर रिजर्व ने मानव-पशु संघर्षों को नियंत्रित करने के लिए टोल फ्री नंबर 1926 के साथ एक हेल्पलाइन शुरू की है। दुधवा टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

a. मध्य प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. राजस्थान
d. पंजाब

Answer: b. उत्तर प्रदेश

दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) ने मानव-पशु संघर्ष को कम करने के लिए एक टोल-फ्री नंबर 1926 शुरू किया है। वन विभाग ने रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से ऐसा किया है। हेल्पलाइन ‘डायल 100’ आपातकालीन सेवा के साथ मिलकर काम करेगी। यह पहल अन्य बाघ अभयारण्यों में भी लॉन्च की जाएगी।

———————————————
18. तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री ई. पलानीसामी ने किस जिले में विशेष निवेश क्षेत्र विकसित करने के लिए आधारशिला रखी?

a. कृष्‍णगिरी
b. वेल्‍लोर
c. मदुराई
d. तिरुवल्‍लुर

Answer: a. कृष्‍णगिरी

राज्य के उत्तरी हिस्सों में आर्थिक विकास को बढ़ाने के लिए तमिलनाडु के प्रयासों के हिस्से के रूप में विशेष निवेश क्षेत्र (एसआईआर) विकसित किया गया है। एसआईआर जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (टीआईडीसीओ) द्वारा विकसित किया जाएगा।

———————————————
19. केंद्रीय मंत्रीमंडल ने रेलवे के क्षेत्र में सहयोग के लिए किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर सिग्‍नेचर किए?

a. फ्रांस
b. पाकिस्‍तान
c. रूस
d. दक्षिण कोरिया

Answer: d. दक्षिण कोरिया

भारतीय रेलवे सहयोग करेगा दक्षिण कोरिया के साथ।

———————————————
20. हाल ही में जी20 डिजिटल इकोनॉमी मिनिस्‍ट्रीयल मीटिंग कहां आयोजित की गई?

a. अर्जेटीना
b. फ्रांस
c. भारत
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. अर्जेटीना


अब करेंट अफेयर्स का अगला वीडियो कल मॉर्निंग को आएगा।

DsGuruJi HomepageClick Here