Blog

1 October 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

यह 1 October 2018 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका पीडीएफ आप इस पेज के लास्‍ट में मौजूद लिंक डाउनलोड कर सकते हैं।

1. किस देश में हाल ही में 7.5 तीव्रता के भूकंप और सूनामी की वजह से सैंकड़ों लोगों की जान चली गई?

a. जापान
b. इंडोनेशिया
c. फिलिपींस
d. भूटान

Answer: b. इंडोनेशिया

यह भूकंप और सूनामी 28 सितंबर को आया, जिसकी वजह से 29 सितंबर तक मौतों का आंकड़ा 384 पहुंच गया। सैंकड़ों लोग लापता हैं।

——————————————-
2. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि अगर रेप के मामले में पीड़ित, आरोपी को बचाने के लिए उससे समझौता करता है और अपने बयान से पलट जाता है तो उस पर क्‍या कार्रवाई होगी?

a. गिरफ्तार किया जाएगा
b. पीडि़ता के खिलाफ मुकदमा
c. कोई कार्रवाई नहीं होगी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. पीडि़ता के खिलाफ मुकदमा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर रेप मामले में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और रेप पीड़िता अपने बयान से पलटकर आरोपी को बचाने की कोशिश करती है तो उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है।

——————————————-
3. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किस शहर में डेटा एनालिटिक्‍स के लिए उत्‍कृष्‍टता केंद्र लांच किया?

a. दिल्‍ली
b. हैदराबाद
c. बेंगलुरु
d. पुणु

Answer: a. दिल्‍ली

——————————————-
4. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने वस्तु व सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) को निजी लिमिटेड कंपनी से बदलकर सरकारी इकाई के रूप में अंगीकृत करने के लिए लाये गये प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान की है, इसके तहत केंद्र और राज्‍य सरकार, निजी क्षेत्र से कितना प्रतिशत इक्विटी का अधिग्रहण करेगी?

a. 49%
b. 25%
c. 51%
d. 35%

Answer: c. 51%

जीएसटीएन की स्थापना वर्ष 2013 में एक गैर-लाभकारी, गैर-सरकारी तथा निजी लिमिटेड कंपनी के रूप में की गयी थी. इसकी स्थापना जीएसटी के लिए आईटी अधोसंरचना व सेवा उपलब्ध करवाने के लिए की गयी थी.

वर्तमान में जीएसटीएन में केंद्र सरकार और राज्यों सरकारों की हिस्सेदारी 49% (24.5% – 24.5%) है, शेष 51% हिस्सेदारी पांच निजी वित्तीय संस्थानों आईसीआईसीआई बैंक, एनएसई, एचडीएफसी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक व एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के पास हैं.

अब जीएसटीएन की आधी अर्थात 50 प्रतिशत हिस्सेदारी केंद्र सरकार तथा शेष 50 प्रतिशत हिस्सेदारी राज्यों को दिए जाने पर एकमत राय व्यक्त की गई थी.

——————————————-
5. वैश्विक व्‍यापार चुनौतियों को देखने के लिए एक उच्‍च स्‍तरीय सलाहकार समूह गठित किया गया है। इसका अध्‍यक्ष किसे बनाया गया है?

a. एस जयशंकर
b. संजीव सान्‍याल
c. विनोद अग्रवाल
d. सुरजीत एस भल्‍ला

Answer: d. सुरजीत एस भल्‍ला

——————————————-
6. प्रसिद्ध मराठी लेखक, उपन्‍यासकार और अनुवादक का हाल ही में निधन हो गया, उनका नाम क्‍या था?

a. स्मिता पाटिल
b. कविता महाजन
c. मोनाली सुपरेकर
d. दक्षा देशमुख

Answer: b. कविता महाजन

——————————————-
7. 8वां एशियाई योग खेल चैंपियनशिप किस राज्‍य ने आयोजित किया है?

a. महाराष्‍ट्र
b. केरल
c. ओडिशा
d. आंध्र प्रदेश

Answer: b. केरल

——————————————-
8. RAT हेपेटाइटिस ई वायरस (REV) से ग्रसित दुनिया का पहला मानव मामला कहां पाया गया?

a. थाईलैंड
b. भारत
c. पाकिस्‍तान
d. हांग कॉंग

Answer: d. हांग कॉंग

——————————————-
9. भारत का पहला मकई महोत्‍सव (Corn Festival) किस राज्‍य में शुरू हुआ?

a. मध्‍य प्रदेश
b. बिहार
c. उत्‍तर प्रदेश
d. पश्‍चिम बंगला

Answer: a. मध्‍य प्रदेश

——————————————-
10. चीन के लिए भारत का अलगा राजदूत किसे नियुक्‍त किया गया है?

a. विक्रम मिश्री
b. विनोद मिश्रा
c. पवन सिंह
d. श्रुति मुखर्जी

Answer: a. विक्रम मिश्री

——————————————-
11. भारत ने फाइनल में बांग्‍लादेश को हराकर एशियाकप 2018 जीत लिया। भारत ने अब तक कितने एशिया कप खिताब जीते हैं?

a. चार
b. पांच
c. छह
d. सात

Answer: d. सात

मैन ऑफ दी मैच का अवार्ड मिला बांग्‍लादेश के बल्‍लेबाज लिटन दास को।

——————————————-
12. एशिया कप 2018 में कौन सा खिलाड़ी मैन ऑफ द टूर्नामेंट (सीरीज) बना?

a. विराट कोहली
b. शिखर धवन
c. हरभजन सिंह
d. महेंद्र सिंह धोनी

Answer: b. शिखर धवन

टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले शिखर धवन ने इस टूर्नामेंट में 5 मैच खेलकर 68.40 की औसत से 342 रन बनाए हैं। उन्‍होंने दो शतक भी जड़े।

——————————————-
13. महाराष्‍ट्र सरकार का लता मंगेशकर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड किसे दिया जाएगा?

a. विजय पाटिल
b. सोनू निगम
c. श्रेया घोषाल
d. एआर रहमान

Answer: a. विजय पाटिल

——————————————-
14. विश्‍व समुद्र दिवस कब मनाया गया?

a. 22 सितंबर
b. 23 सितंबर
c. 27 सितंबर
d. 28 सितंबर

Answer: d. 28 सितंबर

सितम्बर के अंतिम बृहस्पतिवार को प्रत्‍येक वर्ष विश्‍व समुद्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस वर्ष विश्व समुद्री दिवस की थीम – IMO 70 : हमारी विरासत, बेहतर भविष्‍य के लिए।

——————————————-
15. इंस्टाग्राम के सह-संस्थापक ________ और माइक क्रिगर ने फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम के क्रमशः मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य तकनीकी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया?

a. केविन सिस्ट्रॉम
b. पॉल हमिंगटन
c. सीज़र फ्रीमैन
d. हेनरी विन्सेंट

Answer: a. केविन सिस्ट्रॉम

24 सितंबर 2018 को, इंस्टाग्राम के सह-संस्थापक केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रिगर ने फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम के क्रमशः मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य तकनीकी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया। केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्रिगर ने 2010 में इंस्टाग्राम शुरू किया था। 2012 में, फेसबुक ने $ 1 बिलियन में इंस्टाग्राम खरीदा था। इंस्टाग्राम में 1 अरब से अधिक सक्रिय मासिक उपयोगकर्ता हैं।

——————————————-
16. अंतर्राष्‍ट्रीय वरिष्‍ठ जन दिवस कब मनाया जाता है?

a. 30 सितंबर
b. 29 सितंबर
c. 1 अक्‍टूबर
d. 5 अक्‍टूबर

Answer: c. 1 अक्‍टूबर

उप राष्‍ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू अंतर्राष्‍ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर 1 अक्‍टूबर, 2018 को नई दिल्‍ली में आयोजित समारोह में प्रख्‍यात वरिष्‍ठ नागरिकों और संस्‍थाओं को वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए की गई उनकी उत्‍कृष्‍ट सेवाओं के लिए वयोश्रेष्‍ठ सम्‍मान प्रदान करेंगे। समारोह का आयोजन सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

DsGuruJi Homepage Click Here