Blog

2 October 2018 Today’s Current Affairs in Hindi with PDF

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में 190 करोड़ रुपये के निवेश के साथ आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण सुविधाओं और पाइपलाइन परियोजनाओं का उद्घाटन किया?
a.    बिहार
b.    उत्तर प्रदेश
c.    गुजरात
d.    महाराष्ट्र

1.c. गुजरात
विवरण:
 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अमूल डेयरी के अत्याधुनिक चॉकलेट संयंत्र का उद्घाटन गुजरात के आनंद जिले के मोगार गांव में 190 करोड़ रुपये के निवेश के साथ किया.

2. हाल ही में किस राज्य ने पहली बार चाय बागानों में कार्यरत महिलाओं को मातृत्व लाभ दिए जाने की घोषणा की?
a.    हिमाचल प्रदेश
b.    केरल
c.    असम
d.    अरुणाचल प्रदेश

2.c. असम
विवरण: 
असम सरकार राज्य के चाय बागानों में काम कर रही गर्भवती महिलाओं के लिए मातृत्व लाभ योजना की पेशकश करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है.

3. केंद्र सरकार ने हाल ही में किस कम्पनी के साथ मिलकर #LooReview  अभियान लॉन्च किया?
a.    एप्पल
b.    गूगल
c.    रेडिफ
d.    विप्रो

3.b. गूगल
विवरण: 
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने गूगल मैप पर सार्वजनिक शौचालयों का मूल्यांकन और समीक्षा करने हेतु शौचालय समीक्षा अभियान शुरू करने के लिए गूगल के साथ #LooReview   हेतु साझेदारी की है.

4. पेट्रोलियम मंत्रालय ने वैकल्पिक ईंधन के उपयोग के तौर पर कंप्रेस्ड बायो गैस को बढ़ावा देने हेतु किस पहल का आरंभ किया?
a.    स्टैट
b.    एडाप्ट
c.    क्लियर
d.    जेबीजी

4.a. स्टैट
विवरण:
 स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतिम दिन 1 अक्टूबर, 2018 को नई दिल्ली में किफायती परिवहन की दिशा में सतत वैकल्पिक (स्टैट) पहल लॉन्च किया गया.

5. विश्व में पहली बार किस देश में टेस्ट ट्यूब तकनीक द्वारा शेर के शावकों का जन्म हुआ?
a.    दक्षिण अफ्रीका
b.    भारत
c.    ऑस्ट्रेलिया
d.    कैरीबिया

5.a. दक्षिण अफ्रीका
विवरण: 
दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में टेस्ट ट्यूब तकनीक द्वारा शेर के शावकों के जन्म में सफलता हासिल की गई. ये शेर शावक कृत्रिम गर्भाधान से पैदा हुए हैं.

6. किस देश ने हाल ही में पहली बार एक साथ हाइपरसॉनिक विमान के तीन मॉडलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया?
a.    चीन
b.    नेपाल
c.    रूस
d.    भारत

6.a. चीन
विवरण: चीन ने हाल ही में पहली बार एक साथ हाइपरसॉनिक विमान के तीन मॉडलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. चीन लगातार अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने में लगा हुआ है.

7. अमेरिका और किस देश के बीच 30 सितम्बर 2018 को नाफ्टा समझौते (उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते) को लेकर सहमति बन गई?
a.    नेपाल
b.    कनाडा
c.    चीन
d.    भारत

7.b. कनाडा
विवरण:
 अमेरिका और कनाडा के बीच 30 सितम्बर 2018 को नाफ्टा समझौते (उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते) को लेकर सहमति बन गई. इस समझौते में मैक्सिको भी शामिल है.

8. तुर्की में आयोजित विश्व कप फाइनल्स में भारतीय तीरंदाज़ दीपिका कुमारी ने महिलाओं की रिकर्व स्पर्धा में लिज़ा उनरू को हराकर कौन सा पदक जीत लिया है?
a.    रजत पदक
b.    स्वर्ण पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमें से कोई नहीं

8.c. कांस्य पदक
विवरण:
 तुर्की में आयोजित विश्व कप फाइनल्स में भारतीय तीरंदाज़ दीपिका कुमारी ने महिलाओं की रिकर्व स्पर्धा में लिज़ा उनरू को हराकर कांस्य पदक जीत लिया.

9. किस देश के वैज्ञानिकों ने पश्चिमी घाट में छिपकली की दो नई प्रजातियां ‘मॉन्टाने फॉरेस्ट’ और ‘स्पिनी-हेडेड फॉरेस्ट’ खोजीं हैं?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    भारत

9.d. भारत
विवरण:
 भारतीय वैज्ञानिकों ने पश्चिमी घाट में छिपकली की दो नई प्रजातियां ‘मॉन्टाने फॉरेस्ट’ और ‘स्पिनी-हेडेड फॉरेस्ट’ खोजीं हैं. ये प्रजातियां पिछले 150 वर्षों से गलती से कॉमन गार्डन छिपकली की तरह पहचानी जाती रही हैं.

10. हाल ही में समाप्त हुए एशिया क्रिकेट कप 2018 में प्लेयर ऑफ द सीरीज़ निम्न में से किसे चुना गया?
a.    शिखर धवन
b.    रोहित शर्मा
c.    महेंद्र सिंह धोनी
d.    रविन्द्र जडेजा

10.a. शिखर धवन
विवरण:
 दुबई में 28 सितंबर, 2018 को यूनिमोनी एशिया कप क्रिकेट के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार ख़िताब अपने नाम किया. मैन ऑफ़ द मैच रहे बंगलादेश की तरफ से शतक लगाने वाले लिटनदास (121), और मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट रहे शिखर धवन, जिन्होंने टूर्नामेंट में 5 इन्निंग्स खेली और 342 रन बनाए.

DsGuruJi Homepage Click Here