Science General Knowledge

राडार क्या है यह कैसे काम करता है?

राडार शब्द रेडियो डिटेक्शन  एंड रेंजिंग के लिए प्रयोग होता है| राडार हवाई जहाज तथा जलयान के चालकों को धुंध, कोहरे तथा अंधेरे में देखने में मदद करता है| इसकी सहायता से मौसम तथा आने वाले तूफान का भी पता लगाया जा सकता है| राडार में रेडियो तरंगों को प्रयोग में लाया जाता है यह तरंगे राडार में लगे ट्रांसमीटर द्वारा प्रसारित कर दी जाती है| इन तरंगों का वेग प्रकाश के वेग के बराबर होता है जब ये तरंगे वस्तु से टकराकर लौटती है तो राडार में लगे रिसीवर द्वारा प्राप्त कर ली जाती है|  उनके द्वारा जाने और आने में लगे समय का पता लगा लिया जाता है इससे वस्तु की दूरी का पता लगा लिया जाता है| राडार में लगे रिसीवर में एक स्क्रीन होती है जो आकाश में उपस्थित वस्तु की स्थिति को दर्शाती है|

DsGuruJi Homepage Click Here