Blog

करंट अफेयर्स क्विज़: 8 जनवरी 2020 – Current Affairs Hindi

तियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. आज के करेंट अफेयर्स क्विज में – परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है.

Q1. हाल ही में ईरान ने परमाणु समझौते से पीछे हटने का निर्णय लिया है, जो उसने “P5+1” के साथ किया था, यह समझौता हस्ताक्षरित हुआ था-
A 2014 में
B 2016 में
C 2015 में
D 2017 में

Ans: C 2015 में

Q2. हाल ही में किस राज्य द्वारा पारित “मदरसा सेवा आयोग अधिनियम 2008” सुर्खियों में रहा है जो पूर्व में हाईकोर्ट द्वारा असंवैधानिक ठहराया गया था?
A उत्तर प्रदेश
B पश्चिम बंगाल
C राजस्थान
D मध्य प्रदेश

Ans: B पश्चिम बंगाल

Q3. हाल ही में किस देश की संसद ने अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति को समाप्त करने वाला प्रस्ताव पारित किया है?
A ईराक
B अफगानिस्तान
C सीरिया
D सउदी अरब

Ans: A ईराक

Q4. हाल ही में गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार 2020 सुर्खियों में रहे हैं, इन पुरस्कारों में ड्रामा कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है-
A टेरॉन एगर्टन ने
B ब्रैड पिट ने
C रेनी जेल्वेगर ने
D जोकिन फीनिक्स ने

Ans: D जोकिन फीनिक्स ने

Q5. हाल ही में “आदर्श चुनाव संहिता” दिल्ली में चुनाव के कारण सुर्खियों में रही है, आदर्श चुनाव संहिता लागू होती है-
A चुनाव की तारीख की घोषणा के तुरन्त बाद से
B चुनाव से एक महीना पूर्व
C राष्ट्रपति द्वारा निर्धारित तिथि से
D नामांकन भरे जाने वाली तारीख से

Ans: A चुनाव की तारीख की घोषणा के तुरन्त बाद से

Q6. हाल ही में किस रेलवे स्टेशन ने दृष्टिबाधित लोगों के लिए दिशा-निर्देशक सुविधा आंरम्भ की है तथा वह रेलवे स्टेशन ऐसा करने वाला उत्तर भारत का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है?
A नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
B कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन
C अलवर रेलवे स्टेशन
D चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन

Ans: D चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन

Q7. हाल ही में लियो कार्टर एक ओवर में 6 छक्के मारने के कारण सुर्खियों में रहे है, लियो कार्टर का संबंध है-
A ऑस्ट्रेलिया से
B न्यूजीलैण्ड से
C इंग्लैण्ड से
D स्कॉटलैण्ड से

Ans: B न्यूजीलैण्ड से

Q8. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान सुर्खियों में रहे है, यह सम्मान कितनी श्रेणियों में प्रदान किए जायेंगे?
A दो
B तीन
C चार
D पाँच

Ans: B तीन

Q9. हाल ही में उजाला कार्यक्रम ने पाँच साल पूरे किए हैं, इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी –
A 5 जनवरी 2014
B 5 जनवरी 2016
C 5 जनवरी 2015
D 5 जनवरी 2017

Ans: C 5 जनवरी 2015

Q10. हाल ही में एरियल फोटोग्राफी की अनुमति प्रक्रिया आसान बनाने के लिए सरकार ने वेब पोर्टल जारी किया है, इसके संबंध में सत्य कथन है/हैं-
A यह पोर्टल रक्षामंत्री द्वारा लॉन्च किया गया है।
B आवेदन की समस्त जानकारी ई-बुक के रूप में पोर्टल पर अपलोड की गई है।
C रक्षा मंत्रालय इसके संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करता है।
D सभी कथन सत्य है।

Ans: D सभी कथन सत्य है।

Q11. कथन A : एरियल फोटोग्राफी उड़ते हुए विमान या किसी ड्रोन से किसी वस्तु की तस्वीर लेने की प्रक्रिया है।
कथन B : हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने एरियल फोटोग्राफी की अनुमति प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए वेब पोर्टल जारी किया है।
सत्य कथनों का चयन कीजिए –
A केवल A
B केवल B
C A और B
D न तो A न B

Ans: C A और B

Q12. उजाला स्कीम के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए सत्य कथनों का चयन कीजिए –
A. उजाला स्कीम के तहत ऊर्जा दक्षता प्राप्ति के लिए वहनीय कीमत पर LED बल्ब वितरित किए जाते है।
B. यह वित्त मंत्रालय की स्कीम या योजना है।
कूट :
A केवल A
B केवल B
C A और B
D न तो A न B

Ans: A केवल A

Q13. कथन A : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान की स्थापना वर्ष 2018 में की गई थी।
कथन B : इस सम्मान का उद्देश्य योग के प्रचार-प्रसार में मीडिया की भूमिका को रेखांकित करना है।
सत्य कथनों का चयन कीजिए –
A केवल A
B केवल B
C A और B
D न तो A न B

Ans: B केवल B

Q14 दिशा-निर्देश सुविधा के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए सत्य कथनों का चयन कीजिए –
A. दिशा-निर्देश सुविधा का उद्देश्य दृष्टिबाधित लोगों को सहायता या सुविधा प्रदान करना है।
B. हाल ही में इस सुविधा का प्रारम्भ चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर किया गया है।
कूट :
A केवल A
B केवल B
C A और B
D न तो A न B

Ans: C A और B

Q15. कथन A : ईरान –परमाणु समझौता 2015 P5+1 के मध्य हस्ताक्षरित किया गया था।
कथन B : हाल ही में ईरान ने इस समझौते से बाहर आने का ऐलान किया है जो खाड़ी में तनाव को बढ़ावा देगा।
सत्य कथनों का चयन कीजिए –
A केवल A
B केवल B
C A और B
D न तो A न B

Ans: C A और B

DsGuruJi Homepage Click Here