जानकारी हिंदी में Blog

मोम Wax

तेल और वसा के समान मोम भी प्रकृति में पाया जाने वाला एस्टर है, परन्तु यह एस्टर ग्लिसराइड से भिन्न होता है। इसमें उच्च वसीय अम्लों के अणु ग्लिसरॉल के स्थान पर उच्च मोनोहाइड्रिक ऐल्कोहॉल से संयुक्त होकर एस्टर बनाते हैं। मोम के कुछ महत्वपूर्ण किस्में निम्नलिखित हैं-

  1. शहद की मक्खी का मोम: इसमें मुख्य रूप से मिरीसिल पामिटेट रहता है।
  2. कार्नोबा मोम: यह ताड़ के पत्तों से प्राप्त किया जाता है। इसमें मिरीसिल सेराटेट होता है।
  3. स्पर्मेटी मोम: यह स्पर्म व्हेल से प्राप्त किया जाता है। इसमें सेटिल पामिटेट रहता है।
  4. पैराफिन मोम: यह उच्च हाइड्रोकार्बनों का मिश्रण होता है। यह पेट्रोलियम से प्राप्त किया जाता है।
DsGuruJi HomepageClick Here

Leave a Comment