Science General Knowledge

पदार्थ रंग-बिरंगे क्यों दिखाई देते हैं?

जब प्रकाश की किरणें किसी रंगीन वस्तु पर गिरती है तो रंगीन वस्तु उस रंग के प्रकाश को (जिस रंग की वह वस्तु है) छोड़कर सारे रंग का अवशोषण कर लेती है बाकी प्रकाश को परावर्तित कर देती है। जैसे घास का हरा दिखाई देना। घास हरे रंग के प्रकाश को परावर्तित कर देती है बाकी प्रकाश को अवशोषित कर देती है। यही कारण है कि वस्तु जिस रंग के प्रकाश को परावर्तित करती है वही रंग हमें वस्तु का दिखाई देता है।
जो वस्तुएं सभी रंगों को अवशोषित करती हैं वे काली दिखाई देती हैं तथा जो वस्तुएं सभी रंगों को परिवर्तित करती हैं वे सफ़ेद दिखाई देती हैं|  क्योंकि प्रकाश के श्वेत रंग में सभी सात रंग विद्यमान होते हैं|

DsGuruJi HomepageClick Here