Science General Knowledge

तेजी से भागती हुई गाड़ी को एकाएक रोकने पर इसमें बैठा व्यक्ति झटके के साथ आगे की ओर क्यों झुक जाता है?

तेजी से भागती हुई गाड़ी को एकाएक रोकने पर इसमें बैठा व्यक्ति झटके के साथ आगे की ओर झुक जाता है। ऐसा गतिशील जड़त्व के कारण होता है अर्थात जो वस्तु गतिशील है वह गतिशील ही रहेगी जब तक की उस पर कोई बाह्य बल नहीं लगाया जाये। गाड़ी गतिशील अवस्था में है उसमें सवार व्यक्ति भी गतिशील  अवस्था में ही है। जैसे ही गाड़ी एकाएक रूकती है। सीट के साथ आधार वाला भाग गाड़ी के रोकने के साथ ही रुक जाता है किन्तु ऊपर वाला भाग (कंधे) अभी भी गतिशील अवस्था में ही रहता है अतः व्यक्ति आगे की ओर झुक जाता है।

DsGuruJi HomepageClick Here