Blog

करंट अफेयर्स क्विज़: 15 जनवरी 2020 – Current Affairs Hindi

प्परतियोगिता रीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए डेली करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. आज के करेंट अफेयर्स क्विज में – परीक्षापयोगी प्रश्नों का संकलन शामिल है.

Table of Contents

Q1. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक का नया डिप्टी गर्वनर किसे नियुक्त किया गया है?

A विरल आचार्य
B माइकल पात्रा
C बी.पी. कानूनगो
D एन.एस. विश्वनाथन

Ans. B माइकल पात्रा

Q2. हाल ही में क्यूरेटिव पिटीशन कई कारणों से सुर्खियों में रही है, इसके संबंध में सत्य कथन है/हैं-

A यह सर्वोच्च न्यायालय में पुर्नविचार याचिका के खारिज होने के बाद लगाई जाती है।
B इसकी अवधारणा 2002 में सर्वोच्च न्यायालय ने दी थी।
C इसकी उत्पति से संबंधित बाद अशोक हुर्रा बनाम अशोक हुर्रा व अन्य था।
D सभी कथन सत्य है।

Ans. D सभी कथन सत्य है।

Q3. हाल ही में ‘प्रीसोलर ग्रेन’ सुर्खियों में रहा है, यह है-

A धरती पर पाया गया सबसे पुराना कण
B इजरायल में पाई गई 4500 साल पुरानी सभ्यता
C हिग्स बोसोन प्रयोग के दौरान विकसित कण
D नासा द्वारा सूर्य पर भेजा जाने वाला यान

Ans. A धरती पर पाया गया सबसे पुराना कण

Q4. “हाल ही में भोगी, मट्टू, सूर्य और कन्या जैसे पर्वों की शुरुआत भोगी पर्व से हुई है” उपर्युक्त कथन कौनसा पर्व संदर्भित करता है?

A पोंगल
B लोहिड़ी
C बीहू
D मकर संक्राति

Ans. A पोंगल

Q5. हाल ही में अमेरिका व चीन के मध्य पहले चरण का व्यापार समझौता सम्पन्न हुआ है, इस समझौते के तहत चीन कितने अरब डॉलर का अतिरिक्त माल अमेरिका से आयात करने को सहमत हुआ है?

A 100 अरब डॉलर
B 300 अरब डॉलर
C 200 अरब डॉलर
D 400 अरब डॉलर

Ans. C 200 अरब डॉलर

Q6. हाल ही में भारत फिल्म विकास निगम का किस देश के फिल्म विकास निगम के साथ समझौता हुआ है ताकि दोनों देशों के कार्यक्रमों का आदान-प्रदान किया जा सकें?

A श्रीलंका
B बांग्लादेश
C म्यांमार
D चीन

Ans. B बांग्लादेश

Q7. हाल ही में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग कार्यवाही सुर्खियों में रही है, महाभियोग के संबंध में सत्य कथन है/हैं-

A यह महाभियोग प्रतिनिधि सभा में पास किया जा चुका है।
B महाभियोग के दौरान प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पैलोसी थी।
C भारत के राष्ट्रपति के महाभियोग की प्रक्रिया भी अमेरिका से ली गई है।
D सभी कथन सत्य है।

Ans. D सभी कथन सत्य है।

Q8. हाल ही में हिन्द महासागर डायपोल ऑस्ट्रेलिया में लगी आग को बढ़ावा देने के कारण सुर्खियों में है, यह है-

A पूर्वी तथा पश्चिमी हिन्द महासागर में दाबान्तर
B उत्तरी तथा दक्षिणी हिन्द महासागर में दाबान्तर
C पूर्वी हिन्द महासागर तथा पूर्वी प्रशान्त महासागर में दाबान्तर
D इनमें से कोई नहीं

Ans. A पूर्वी तथा पश्चिमी हिन्द महासागर में दाबान्तर

Q9. हाल ही में भारतीय रेल ने ई-ऑफिस का दूसरा चरण लागू करने के लिए रेलटेल के साथ समझौता किया है, रेलटेल है –

A सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कम्पनी
B सार्वजनिक क्षेत्र की मिनीरत्न कम्पनी
C सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कम्पनी
D इनमें से कोई नहीं

Ans. B सार्वजनिक क्षेत्र की मिनीरत्न कम्पनी

Q10. हाल ही में खेलो इण्डिया युवा खेलों का आयोजन असम के गुवाहाटी में किया जा रहा है, यह है-

A खेलो इंडिया युवा खेल का तृतीय संस्करण
B खेलो इंडिया युवा खेल का प्रथम संस्करण
C खेलो इंडिया युवा खेल का चतुर्थ संस्करण
D खेलो इंडिया युवा खेल का द्वितीय संस्करण

Ans. A खेलो इंडिया युवा खेल का तृतीय संस्करण

DsGuruJi Homepage Click Here